Breaking
शुभमन गिल के दोहरे शतक और रोहित के शतक के चलते भारत ने वेस्ट इंडीज को रौंदाराहुल गाँधी ने PM मोदी पर निशाना, कहा- CEC ज्ञानेश कुमार को क्यों मिली कानूनी छूट?उ.प्र. आवास एवं विकास परिषद ने इन्दिरानगर सेक्टर-18 में लगभग 600 वर्गमीटर भूमि अतिक्रमण से कराया मुक्तअवेंजर्स एन्डगेम एनकॉर ने प्री-सेल्स में ही कमाए ₹4.45 करोड़, ‘Doomsday’ की झलक देखने उमड़े फैंसएशिया सोसाइटी में बोले जयशंकर, US-Pakistan संबंधों और आतंकवाद पर स्पष्ट की भारत की नीतिएशियाई गेम्स में इंडिया वीमेन रिले टीम ने जीता गोल्ड मैडलCWC बैठक: लिस्ट से नाम हटाने की साजिश, CEC बने मोदी सरकार की कठपुतली-मल्लिकार्जुन खड़गेराष्ट्रव्यापी बैंकों में आज से होने वाली 3 दिवसीय हड़ताल टली, IBA और बैंक यूनियनों की बैठक में बनी सहमतिCEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग के चलते कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस में झड़पAsian Games 2026 | Gold For India | कमलजीत और सुरुचि की जोड़ी ने रचा इतिहास, 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम में भारत को दिलाया गोल्ड
उत्तर प्रदेशएजुकेशन

लॉफिडूसी संस्था एवं SMS लखनऊ ने गरीबों में कम्बल,भोजन का वितरण किया

अर्ली न्यूज़ नेटवर्क।

लखनऊ।  लॉफिडूसी संस्था एवं स्कूल ऑफ मैनेजमेंट साईंसेज, लखनऊ ने गरीबों में कम्बल, भोजन, उपहारों का वितरण किया
दिनांक 25 दिसम्बर, 2024 को लॉफिडूसी संस्था ने स्कूल ऑफ मैनेजमेंट साईंसेज, लखनऊ के सहयोग से गरीबों में कम्बल, भोजन, खिलौने एवं गर्म कपड़ों का वितरण किया।
जाड़े की ठिठुरन को ध्यान में रखते हुए लॉफिडूसी संस्था ने किंग जार्ज मेडिकल कॉलेज के करीब सड़क के किनारे सर्दी से पीडित गरीबों के मध्य कम्बलों एवं भोजन का वितरण किया। इसी क्रम में क्रिसमस के उपलक्ष्य में गरीब बच्चों हेतु उपहार, खिलौने एवं ऊनी वस्त्रों का वितरण भी चौक चौराहे एवं इसके आसपास के क्षेत्र में किया। इस पूरी प्रक्रिया में लगभग 1600 गरीब लोग लाभान्वित हुए। सभी लाभान्वितों ने लॉफिडूसी संस्था का धन्यवाद ज्ञापित किया।
कार्यक्रम का आरम्भ प्रातः 6.00 बजे आरम्भ हुआ। संस्था के अध्यक्ष श्री यश सेंगर ने बताया कि संस्था सतत् गरीबों के हित में इस प्रकार के कार्यक्रम करती रहती है। आने वाले समय में इस प्रकार के कार्यक्रम पूर्व में ही सुनियोजित हो चुका है। उन्होंने यह भी कहा कि संस्था न केवल मानव हित अपितु पशुहित में भी कार्य कर रही है। लॉफिडूसी संस्था के अन्य वालेन्टियर्स श्री अर्जुन प्रताप सिंह, श्री अमय झा, श्री विशेष गिहानी एवं सुश्री आकृति यादव ने उपरोक्त कार्यक्रम में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।
एस.एम.एस. लखनऊ ने लॉफिडूसी संस्था के सभी कार्यकर्ताओं को हार्दिक शुभकामनाओं के साथ-साथ उपरोक्त कार्यक्रम की सफलता हेतु बधाईयां दी। साथ ही साथ उन्होंने भविष्य में भी ऐसे पवित्र कार्यक्रमों हेतु सहयोग प्रदान करने की सहमति दी।

Related Articles

Back to top button