Breaking
Rahul Gandhi के धरने पर Ravi Shankar Prasad ने कहा – यह अराजकता की राजनीति हैक्या इस देश में FIR की मांग करना क्या अनार्की है- कांग्रेसराहुल का ये धरना सस्ती लोकप्रियता के लिए है- नड्डाराहुल गाँधी के धरने को लेकर जेपी नड्डा की प्रेस- बोले ये राहुल की हताशा और हठयोग है, ये धरना छात्रों के लिए नहीं है.Delhi Police संसद मार्ग कार्यालय पर Rahul Gandhi का धरना ,बोले,FIR होगी तभी हटेंगे बीजेपी ने कहा राहुल अराजकता फैला रहे हैंसावन सोमवार पर CM योगी ने गोरखनाथ मंदिर में रुद्राभिषेक कियाMEA Press Briefing : FCRA पर अमेरिकी टिप्पणी को भारत ने किया खारिज, बोला ‘हमारी संसद ही लेगी फैसला’Rahul Gandhi का बड़ा आरोप: Delimitation से BJP छीनना चाहती है Tamil Nadu की ताकतApple ला रहा फोल्डेबल फ़ोन, 7.8-इंच स्क्रीन और A20 Pro चिपसेट वाला Iphone Ultraयुवाओं के नाम लिखा पत्र लिख धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा
अंतर्राष्ट्रीय

अब कुत्तों से भी फैल रहा है कोरोना का नया स्‍ट्रेन

अर्ली न्यूज़ नेटवर्क 

नई दिल्ली। कोरोना महामारी ने पूरी दुनिया में कहर मचा रखा है. अभी तक 7 अलग अलग तरह के कोरोना वायरस सामने आ चुके हैं, लेकिन अब आठवां कोरोना वायरस भी सामने आ चुका है. ये खतरनाक साबित हो सकता है, क्योंकि इसके जानवरों से इंसानों में सीधे फैलने के सबूत मिले हैं. ये कोरोना वायरस कुत्तों से इंसानों और खासकर बच्चों को संक्रमित कर रहा है. कुत्तों से इंसानों में फैलने वाला ये पहला कोरोना वायरस है.

वैज्ञानिकों ने नए वायरस को CCoV-HuPn-2018 नाम दिया है. मलेशिया में इसके 8 मरीज मिले थे जिनमें से 7 बच्चे थे. एक बच्चे को निमोनिया हुआ लेकिन वह ठीक हो गया. उन्हें 4 से 6 दिन में डिस्चार्ज कर दिया गया. मिरर यूके की रिपोर्ट के मुताबिक, अभी इस बात की जानकारी नहीं मिल पाई है कि ये कोरोना वायरस कितना खतरनाक हो सकता है. ये महामारी का रूप ले सकता है या नहीं, अभी इसकी जांच की जा रही है. इस वायरस से अभी तक जितने लोग संक्रमित हुए हैं, वो सभी लोग छीक हो चुके हैं और इससे किसी की जान नहीं गई है. हालांकि डॉक्टरों का ये भी कहना है कि इस वायरस की दवाई अभी बन नहीं सकी है, इसलिए बड़ी मात्रा में इसके प्रसार से मुश्किलें बढ़ी सकती हैं.

ओहियो यूनिवर्सिटी की डॉ अनास्तासिया व्लासोवा ने कहा कि अभी हम इसकी गंभीरता के बारे में नहीं बता सकते. हालांकि ऐसे भी सबूत नहीं मिले हैं कि ये महामारी का रूप ले सकता है. नॉर्थ कैरोलिना की ड्यूक यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर और इस स्टडी रिपोर्ट के प्रोजेक्ट लीडर प्रो ग्रेगरी ग्रे ने कहा कि ये कोरोना वायरस खतरनाक है. ये जानवरों से इंसानों में तेजी से फैल रहा है. चूंकि ये इसलिए भी खतरनाक साबित हो सकता है, क्योंकि इसके का अभी कोई इलाज सामने नहीं आया है.

देशभर में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 2 करोड़ 67 लाख 51 हजार 681 हो गई है, जबकि अब तक 3 लाख 3 हजार 751 लोगों की मौत (Coronavirus Death) हो चुकी है. इसके साथ ही अमेरिका और ब्राजील (America and Brazil) के बाद भारत तीसरा ऐसा देश बन गया है, जहां पर कोविड-19 से 3 लाख लोगों की मौत हुई है. अमेरिका में 6 लाख 4 हाजर 82 लोगों ने अपनी जान गंवाई है, जबकि ब्राजील में 4 लाख 49 हजार 185 लोगों की मौत हुई है।

Related Articles

Back to top button