Breaking
भाजपा की लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ पदयात्रा में उमड़ा जनसैलाब, जाम से आम जनता हलकानवाराणसी के एक दिवसीय दौरे पर अखिलेश, बोले- भाजपा ही अराजकता हैग्लेंन मैक्सवेल ने 14 साल के सफर का किया अंत, इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यासदुनिया भर में जेलर 2 ने 810 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया, अन्य फिल्मों की कमाई धीमीदिल्ली में औसत AQI 331 पहुंचा, जहांगीरपुरी समेत कई इलाके गंभीर श्रेणी मेंनेपाल में लैंडिंग के दौरान दो हेलीकॉप्टर आपस में टकराए, विदेशी पर्यटक की मौतसमाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश के लिए श्राप है- योगीAAP छोड़ने वाले 3 विधायक बीजेपी में शामिलUP वाले विदाई अच्छे से करते हैं- अखिलेश यादवउत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रकोष्ठ संकुल की बड़ी भूमिका होगी- वीडी शर्मा
ऑटो वर्ल्ड

कांग्रेस के खिलाफ सिंधिया का तीखा रुख

देवास। मध्यप्रदेश की राजनीती में एक बार फिर से वार- पलटवार का दौर देखने को मिल रहा है। वार- पलटवार की इस होड़ में मध्यप्रदेश के केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री सबसे आगे दिखाई पड़ रहे है। मध्य प्रदेश में आशीर्वाद यात्रा पर निकले केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के तेवर आक्रामक हैं और उनके निशाने पर कांग्रेस व विपक्षी दल है। उन्होंने कांग्रेस और विपक्षी दलों को कमजोर वर्ग व महिलाओं का विरेाधी करार दिया। आशीर्वाद यात्रा के दौरान देवास में संवाददाताओं से चर्चा करते हुए सिंधिया ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल में महिलाओं, अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग के सदस्यों को समुचित प्रतिनिधित्व दिया गया है। कांग्रेस और विपक्षी दल यह नहीं चाहते कि अनुसूचित जाति, जनजाति, महिलाओं तथा पिछड़ा वर्ग का उत्थान और विकास हो। इसीलिए उन्होंने संसद में मंत्रिमंडल के सदस्यों का परिचय नहीं होने दिया।

सिंधिया ने आगे कहा कि कांग्रेस और विरोधी दलों के रवैए को देखते हुए पार्टी ने निर्णय लिया है कि अगर विपक्ष हमारे नेताओं का संसद में परिचय नहीं होने दे रहा है, तो हम जनता का समर्थन और आशीर्वाद लेने जाएंगे। इसलिए हर केंद्रीय मंत्री पांच या छह जिलों का दौरा कर रहा है। इस यात्रा के माध्यम से हम प्रधानमंत्री मोदी, पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा का संदेश, विकास और प्रगति का संदेश देश के कोने-कोने तक ले जाएंगे। गरीबों के प्रति, किसानों के प्रति, देश के हर नागरिक के प्रति सरकार की सोच और उसके विचार हम जनता के सामने रखेंगे।

सिंधिया राजघराने और देवास के रिश्तों का जिक्र करते हुए सिंधिया ने कहा, “देवास से मेरा सिर्फ राजनीतिक नहीं, बल्कि पारिवारिक संबंध है। मेरी दादी राजमाता विजयराजे सिंधिया के जमाने से, मेरे पिताजी के जमाने से सिंधिया परिवार इस क्षेत्र के प्रति समर्पित रहा है। इस क्षेत्र के लिए पहले भी मै समर्पित था और आज भी हूं। जीवन के आखिरी क्षण तक मैं जनता के विकास और प्रगति के लिए समर्पित रहूंगा।”

सिंधिया ने कहा, “भाजपा की सरकारें पार्टी के संस्थापक पं. दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के दिखाए रास्ते पर चलकर विकास और जनता की सेवा के काम कर रही हैं। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश विकास और प्रगति के पथ पर अग्रसर हो रहा है, साथ ही कोरोना महामारी का मुकाबला कर रहा है। वहीं मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में हमारी सरकार प्रगति और विकास के प्रति समर्पित है। प्रदेश सरकार हाल ही आई विनाशकारी बाढ़ का सामना कर रही है और प्रभावितों को हरसंभव सहायता उपलब्ध करा रही है।”

Related Articles

Back to top button