Breaking
एलपीजी की किल्लत ख़तम, रसोई गैस लेकर आ रहे हैं दो जहाजों को ईरान के अधिकार क्षेत्र से गुजरने की मिली अनुमतिFBI की हैरान करने वाली रिपोर्ट, क्या अमेरिका में घुसकर मारेगा ईरान?HPCL के प्लांट में डबल मर्डर, पुलिस ने आरोपी के दोनों टांगों में मारा गोलीEarly News Hindi Daily E-Paper 13 March 2026Opposition के ‘Mic Off’ के आरोप पर स्पीकर ओम बिरला का पलटवार, कहा- मेरे पास कोई बटन नहीं हैदेश के कई शहरों में होटल रेस्ट्रोरेंट और ढाबे बंददेश भर में एलपीजी घरेलू सिलेंडर की किल्लत, जबकि कमर्शियल सिलेंडर मिलना बंदCM धामी- अग्निवीर को 10% रिजर्वेशन देकर सुरक्षित करेंगे भविष्यईरान के मिसाइल हमले हुए कम, क्या है तेहरान की नई रणनीति?नहीं बढ़ेगा LPG गैस का दाम? सरकारी सूत्रों ने कहा- देश में पर्याप्त स्टॉक
Breaking Newsअर्ली बिज़नेसराष्ट्रीय

पेट्रोल और डीज़ल के दाम स्थिर, नही है कोई राहत।

सरकारी तेल कंपनियों की ओर से आज लगातार 8वें दिन भी पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसके बावजूद राजस्थान के श्रीगंगानगर में पेट्रोल-डीजल देश में सबसे महंगा और पाेर्ट ब्लेयर में सबसे सस्ता बिक रहा है।श्री गंगानगर के मुकाबले पोर्ट ब्लेयर में पेट्रोल और डीजल करीब 33 रुपये सस्ता है। यहां डीजल 77.13 रुपये लीटर तो पेट्रोल मात्र 82.96 रुपये प्रति लीटर है।

बता दें दिवाली से पहले डीजल के दाम 11 रुपये से 13 रुपये तो वहीं, पेट्रोल के दाम 7 रुपये से 8 रुपये तक घटे थे। आज भी पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई बदलाव न होने से उपभोक्ताओं को काफी राहत मिली है।
दिल्ली में पेट्रोल का दाम 103.97 रुपये जबकि, डीजल का दाम 86.67 रुपये प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 109.98 रुपये व डीजल की कीमत 94.14 रुपये प्रति लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल का दाम 104.67 रुपये जबकि डीजल का दाम 89.79 रुपये लीटर है। वहीं चेन्नई में भी पेट्रोल 101.40 रुपये लीटर है तो डीजल 91.43 रुपये लीटर है।

शहर पेट्रोल (रुपये/लीटर)
डीज़ल (रुपये/लीटर)

श्रीगंगानगर 116.34 100.53
पोर्ट ब्लेयर 82.96 77.13
दिल्ली 103.97 86.67
मुंबई 109.98 94.14
चेन्नई 101.40 91.43
कोलकाता 104.68 89.79
भोपाल 107.23 90.87
रांची 98.52 91.56
बेंगलुरु 100.58 85.01
पटना 105.90 91.09
चंडीगढ़ 94.98 83.89
लखनऊ 95.28 86.80
नोएडा 95.51 87.01
जयपुर 111.10 95.71
स्रोत: IOC

मोदी सरकार ने पिछले सप्ताह पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क में 5 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 10 रुपये प्रति लीटर की कटौती की थी, ताकि ईंधन की रिकॉर्ड-उच्च कीमतों से परेशान उपभोक्ताओं को राहत मिल सके। वहीं, केंद्र सरकार की घोषणा के बाद 24 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों ने अलग-अलग अनुपात में वैट दरों में कटौती करते हुए लोगों को और राहत दी है।

जिन राज्यों ने अब तक वैट कम नहीं किया है उनमें कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों द्वारा शासित राजस्थान, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, झारखंड और तमिलनाडु शामिल हैं। इनमें आप शासित दिल्ली, तृणमूल कांग्रेस शासित पश्चिम बंगाल, वाम दल शासित केरल, टीआरएस शासित तेलंगाना और वाईएसआर कांग्रेस शासित आंध्र प्रदेश भी शामिल हैं।

वैट दर कम कर लोगों को अतिरिक्त राहत देने वाले राज्यों में पंजाब, कर्नाटक, पुडुचेरी, मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, नगालैंड, त्रिपुरा, असम, सिक्किम, बिहार और मध्य प्रदेश शामिल हैं। इनमें गोवा, गुजरात, दादर और नगर हवेली, दमन और दीव, चंडीगढ़, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, मेघालय और लद्दाख भी शामिल हैं।

हर सुबह होती तय होती हैं कीमतें

दरअसल विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमत के आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज़ाना पेट्रोल और डीजल के रेट तय करती हैं। इंडियन ऑयल , भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम रोज़ाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की दरों में संशोधन कर जारी करती हैं।

Related Articles

Back to top button