Breaking
भाजपा वोट चोरी और मतदाता सूची में गड़बड़ी करके लोकतंत्र को कमजोर करने का काम कर रही है- अखिलेशमोदी और अमित शाह के खिलाफ कार्रवाई होगी, ज्ञानेश कुमार CEC पद से हटेगा- राहुल गांधी2027 में 2017 दोहराना है, हर विधानसभा में कमल खिलाना है- केशव प्रसाद मौर्ययूपी विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा, बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करने की रणनीति तैयारभाजपा षडयंत्र करके विधान परिषद चुनाव जीतना चाहती थी- अखिलेशUP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत, प्रधानमंत्री मोदी के क्षेत्र वाराणसी शिक्षक सीट पर सपा का कब्जाएमएलसी चुनाव- बैलेट से चुनाव होने पर भी कांग्रेस एक भी सीट नहीं जीत पाई- BJPMLC Election Results 2026 LIVE: UP की 4 सीटों पर जीती भाजपा , वाराणसी में सपा की जीत , पटना में JDU ने लहराया झंडायूपी विधान परिषद चुनाव 2026: काशी में ही भाजपा की हार, सपा जीती शिक्षक एमएलसी सीटअमित शाह मानहानि केस में राहुल गाँधी को सुल्तानपुर की MP MLA कोर्ट ने किया बरी
उत्तर प्रदेशएजुकेशन

SRMU में प्रदर्शन कर रहे ABVP कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने किया लाठी चार्ज, सीएम योगी ने लिया संज्ञान, पुलिस पर गिरी गाज

अर्ली न्यूज़ नेटवर्क।

बाराबंकी। श्री रामस्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी में प्रदर्शन कर रहे छत्रो का आरोप है कि विश्वविद्यालय बिना मान्यता के पिछले कई वर्षों से पढ़ाई करता रहा और मोटी फ़ीस वसूलता रहा है। SRMU में प्रदर्शन कर रहे अखिल भारतीय विद्यालय परिषद कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प हो गई। पुलिस चौकी में भी तोड़ फोड़ की गई, इसके बाद प्रदर्शनकारियों को पुलिस द्वारा दौड़ाकर पीटा गया। लाठी चार्ज से गंभीर रूप से घायल लगभग एक दर्जन से अधिक ABVP कार्यकर्ताओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालाकि पुलिस ने लाठी चार्ज से इंकार किया और कहा की प्रदर्शनकारी यूनिवर्सिटी के गार्ड से भिड़ रहे थे, इसलिए दोनों को अलग कराया गया जबकि पुलिस के लाठी चार्ज करते हुए वीडियो वायरल हैं। आपको बता दें की शहर कोतवाली क्षेत्र गदिया पुलिस चौकी स्तिथ SRMU के एलएलबी के छात्र कई दिनों से विरोध प्रदर्शन कर रहे है, इनका कहना है कि विश्वविद्यालय बिना मान्यता के एलएलबी की पड़ाई कराता रहा और इसकी आड़ में आवेध वसूली जारी रही जबकि यूनिवर्सिटी के पास एलएलबी की मान्यता ही नहीं है। इससे तमाम छत्रों का भविष्य अधर में हो गया है। सोमवार को भी यूनिवर्सिटी के बाहर बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी एकत्र हुए, और इनके समर्थन में अखिल भारतीय विद्यार्ती परिषद अवध प्रन्थ के अदयक्ष पुष्पेन्द्र बाजपेयी प्रन्थ सह मंत्री अभिषेक बाजपेयी के अलावा वैष्णवी सिंह, देवेंद्र सिंह, सलामुद्दीन, अभय राम, योगेश सिंह, कामिल, विशाल, अभय शुक्ला, कार्तिकेय, आदर्श पांडेय आदि कार्यकर्ता मोजूद रहे। गेट के बाहर हंगामा वह नारेबाज़ी के बीच प्रदर्शनकारी यूनिवर्सिटी में दाखिल हो गये, जब प्रदर्शन उग्र होने लगा तो मोका पर मोजूद पुलिस ने इन्हें बल का प्रयोग करते हुए इन्हें बाहर खदेड़ा। इसी बीच कॉलेज के गार्ड को किसी ने पीट दिया। वही निकट पुलिस चौकी का शीशा भी तोड़ दिया गया। विद्यार्ती परिषद के विभाग संगठन मंत्री आकाश शुक्ला ने बताया कि प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने लाठी चार्ज किया जिससे घायल एक दर्जन कार्यताओं को बरती किया गया। वही अपर पुलिस आदीक्षक उत्तरी विकास चंद्र त्रिपाठी का कहना है की प्रदर्शन के दाओरान यूनिवर्सिटी के गार्ड से छत्रों की हाथापाई को गई थी, पुलिस ने मौक़े पर अलग करा दिया था।

क्या है रामस्वरूप यूनिवर्सिटी प्रशासन का कहना?

SRMU की रजिस्ट्रार नीरजा जिंदल ने बताया कि कुछ लोगो द्वारा छत्रों में भ्रम फैलाया जा रहा है जबकि बार कौंसिल ऑफ़ इंडिया से अन्मोदन प्राप्त है। उन्होंने कहा कि सत्र 2022-23 का अन्मोदन दस्तावेज BCI की वेबसाइट पर उपलब्ध है तथा 2027 तक का शुल्क भी जमा कर दिया गया है। रजिस्ट्रार ने आश्वाशन दिया की किसी भी छात्र को डिग्री की वैद्यता को लेकर कोई भी समस्या नहीं हाईजी और विश्वविद्यालय विद्यारतिओं के भविष्य के लिये पार्टिबद्ध है।

सीएम योगी ने लिया संज्ञान, पुलिस पर हुई कार्यवाई-

आपको बतादें कि नगर कोतवाल लाइन हाजिर,CO हटाए गए, अब IG करेंगे घटना की जांच, LLB छात्रों, ABVP कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज मामला.
*मुख्यमंत्री योगी ने घटना का संज्ञान लिया*
*IG अयोध्या प्रवीण कुमार को जांच सौंपी गई*
सरकार ने सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं,नगर कोतवाल को लाइन हाजिर किया गया,CO हटाए गए, अब IG करेंगे घटना की जांच,LLB कोर्स की मान्यता को लेकर छात्र कर रहे थे प्रदर्शन,नोकझोंक के दौरान पुलिस ने छात्रों पर भांजी लाठियां ,पुलिस के लाठीचार्ज में लगभग दर्जन भर छात्र घायल,विवि प्रशासन, पुलिस की कार्रवाई से छात्रों में आक्रोश,कोतवाली नगर के रामस्वरूप यूनिवर्सिटी का मामला।

Related Articles

Back to top button