Breaking
सावन सोमवार पर CM योगी ने गोरखनाथ मंदिर में रुद्राभिषेक कियाMEA Press Briefing : FCRA पर अमेरिकी टिप्पणी को भारत ने किया खारिज, बोला ‘हमारी संसद ही लेगी फैसला’Rahul Gandhi का बड़ा आरोप: Delimitation से BJP छीनना चाहती है Tamil Nadu की ताकतApple ला रहा फोल्डेबल फ़ोन, 7.8-इंच स्क्रीन और A20 Pro चिपसेट वाला Iphone Ultraयुवाओं के नाम लिखा पत्र लिख धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफाCJP Protest: दिल्ली में सुरक्षा सख्त, 16 मेट्रो स्टेशन बंद, CRPF की 20 कंपनियां तैनातमानसून सत्र में कांग्रेस और विपक्ष ने की परीक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, राम मंदिर चंदा विवाद और नीट घोटाले पर कार्यस्थगन नोटिससोनम वांगचुक को निजी अस्पताल ट्रांसफर करने की मांग खारिज, परिवार को 24×7 मुलाकात की इजाजतरोहित शर्मा की 138 रन की धमाकेदार पारी, बने लॉर्ड्स में शतक लगाने वाले पहले भारतीय,BRICS का ड्रग्स के खिलाफ ऐलान, अंतरराष्ट्रीय सिंडिकेट पर लगाएगा पाबंदी
Breaking Newsराष्ट्रीय

केंद्र सरकार की इस योजना में जुड़कर बिना नौकरी किये उठाएं पेंशन का लाभ, बुढ़ापे की चिंता से मुक्ति

नई दिल्ली: मनुष्य को सबसे ज्यादा चिंता भविष्य में अपने बुढ़ापे को ले कर होती है नौकरी सरकारी हैं तो ठीक वर्ना बेचारा इसी सोच मे जीवन व्यतीत करता है कि आगे उसका क्या होगा? सरकार की इस योजना के तहत प्राइवेट कंपनी में काम करने वाले, दिहाड़ी, ठेले लगाने वाले, दुकानदार, कारोबारी समेत छोटी कमाई वालों को यदि बुढ़ापे की चिंता है तो केंद्र सरकार की इस योजना में जुड़कर बेफिक्र हो सकते हैं। इस योजना में बेहद कम निवेश के बाद ढेरों फायदे मिलेंगे। सबसे बड़ा फायदा ये है कि 60 से लेकर आजीवन मंथली 5000 रुपए पेंशन मिलेगी। यदि पति-पत्नी दोनों योजना का लाभ लेते हैं तो मंथली 10 हजार रुपए केंद्र सरकार देगी जो बड़ी मदद होगी। इसके लिए केंद्र सरकार की अटल पेंशन योजना में निवेश कर लोग 60 साल बाद बुढ़ापे में आजीवन पेंशन का लाभ ले रहे हैं। माना कि पेंशन की रकम उतनी बड़ी नहीं है पर इस स्कीम में निवेश का अमाउंट में बड़ा नहीं है। उन परिवारों को ध्यान रखकर सरकार ने ये योजना शुरू की है जो छोटे-छोटे अमाउंट निवेश कर पाते हैं। जिनकी बचत काफी कम है।

इस योजना की लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। वर्ष 2020-21 में अटल पेंशन योजना और नेशनल पेंशन सिस्टम के खाताधारकों की संख्या में 23 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। 31 मार्च 2021 तक इस योजना में कुल खाताधारकों की संख्या बढ़कर 4.24 करोड़ हो गई है। इसमें यदि पति-पत्नी दोनों निवेश करते हैं तो 60 साल बाद दोनों को मिलाकर 10,000 रुपए महीने की पेंशन मिलती है जिससे कई मंथली जरूरतें पूरी हो जाती है। छोटी-छोटी जरूरतों के लिए किसी के सामने हाथ फैलाने या परिवार के किसी सदस्य पर निर्भर रहने की जरूरत नहीं पड़ती है। इस योजना से जुड़ने के लिए न्यूनतम उम्र 18 साल और अधिकतम उम्र 40 साल होनी चाहिए। इसमें उम्र के हिसाब से मंथली प्रीमियम तय होता है। सबसे कम प्रीमियम 18 साल की उम्र में योजना का लाभ लेने पर देना पड़ता है। सबसे ज्यादा प्रीमियम 30 साल के ऊपर की उम्र वालों को देना पड़ता है। चूंकि पेंशन की न्यूनतम राशि 1000 मासिक और अधिकतम 5000 मासिक तय की गई है। प्रीमियम देते समय पेंशन की राशि को भी आधार बनाया जाता है।

यदि पेंशनधारक की मृत्यु हो गई तो: इस योजना के तहत पेंशन ले रहे व्यक्ति की मृत्यु हो जाने पर वो पेंशन नॉमिनी को आजीवन मिलता रहेगा। यानी घर का कोई न कोई सदस्य इस पेंशन का लाभ लेता रहेगा। इस योजना के तहत पेंशन प्लान लेने पर इनकम टैक्स में सेक्शन 80 CCD (1B) के तहत निवेशक को 50,000 की इनकम टेक्स डिडक्शन प्रदान की यदि पेंशन का लाभ लेने वाले की मृत्यु 60 साल से पहले हो जाती है उस अवस्था में भी पेंशन उसके नॉमिनी को प्रदान किया जाएगा। किसी भी बैंक में या पोस्ट ऑफिस में खाता खुलवाकर इसका लाभ लिया जा सकता है।

Related Articles

Back to top button