Breaking
FBI की हैरान करने वाली रिपोर्ट, क्या अमेरिका में घुसकर मारेगा ईरान?HPCL के प्लांट में डबल मर्डर, पुलिस ने आरोपी के दोनों टांगों में मारा गोलीEarly News Hindi Daily E-Paper 13 March 2026Opposition के ‘Mic Off’ के आरोप पर स्पीकर ओम बिरला का पलटवार, कहा- मेरे पास कोई बटन नहीं हैदेश के कई शहरों में होटल रेस्ट्रोरेंट और ढाबे बंददेश भर में एलपीजी घरेलू सिलेंडर की किल्लत, जबकि कमर्शियल सिलेंडर मिलना बंदCM धामी- अग्निवीर को 10% रिजर्वेशन देकर सुरक्षित करेंगे भविष्यईरान के मिसाइल हमले हुए कम, क्या है तेहरान की नई रणनीति?नहीं बढ़ेगा LPG गैस का दाम? सरकारी सूत्रों ने कहा- देश में पर्याप्त स्टॉकबुकिंग में आ रही है समस्या, कई जगह गैस वेंडर नहीं उठा रहे फ़ोन
राष्ट्रीय

मेरठ रैली में उमड़े जनशैलाब को देख, बोले अखिलेश “22 में होगा बदलाव।”

"जो पैदा करे खाई, वही है भाजपाई- अखिलेश  

मेरठ। क्रांति की धरती मेरठ में आयोजित संयुक्त परिवर्तन रैली में उमड़े विशाल जन सैलाब के भारी जोश को देखकर यह भरोसा हो गया है कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भाजपा का सूरज हमेशा के लिए डूब जाएगा। सन्2022 में किसान इंकलाब होगा और चुनाव में अवश्य बदलाव आएगा। इन शब्दों में आज समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपना सम्बोधन प्रारम्भ करने के पूर्व मेरठ की क्रांतिकारी धरती को नमन किया। उन्होंने चौधरी चरण सिंह और टिकैत को भी याद किया।


समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल के संयुक्त शक्ति प्रदर्शन में आज किसान, बुजुर्ग, नौजवानों का हर ओर रेला था। मेरठ के दबथुआ के मैदान में कहीं तिल रखने की भी जगह नहीं थी। रैली में ओ.पी. राजभर के कार्यकर्ता भी पहुंचे थे। मंच पर समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल, विधायक रफीक अंसारी, शाहिद मंजूर, पंकज मलिक, जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह, महानगर अध्यक्ष आदिल चौधरी के अलावा शहर के विधायक, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, युवा नेता अतुल प्रधान, हरेन्द्र मलिक, सुधीर पंवार, त्रिलोक त्यागी, राष्ट्रीय सचिव रमेश प्रजापति सहित रालोद के प्रदेश अध्यक्ष मो0 मसूद और दल के अन्य नेता भी मौजूद थे।

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा राज में किसानों को क्या-क्या नहीं सहना पड़ा। कृषि कानूनों से उन्हें तमाम परेशानियां उठानी पड़ीं। किसान मजदूर बदहाली के शिकार हैं। खाद नहीं मिल पा रही है। गन्ना किसानों का हजारों करोड़ रूपये बकाया है। किसानों की एक जुटता ने संदेश दिया है कि वे भाजपा के लिए अपने दरवाजे बंद कर देंगे। किसानों को एमएसपी के लिए ठोस फैसला हो। उन्होंने कहा कि किसानों को उनके हक दिलाए जाएंगे। भाजपा किसानों का अपमान करती रही है। भाजपा के मंत्री और समर्थकों ने किसानों को गाड़ी से कुचल दिया है। दवा, इलाज, खाद के लिए लोगों को लाइन में लगना पड़ा है।


श्री यादव ने कि भाजपा ने महंगाई बढ़ाई है। डीजल-पेट्रोल, रसोई गैस के दाम बहुत बढ़ गए हैं। भाजपा ने लोगों को बहुत दुःख और परेशानी दी है। नौकरी मांगने पर नौजवानों पर लाठियां बरसाती है। प्रदेश की जनता अब भाजपा को वापस सत्ता में नहीं आने देगी। भाजपा सरकार सरकारी संस्थानों को बेचकर लोगों का हक और अधिकार छीन रही है। हवाई जहाज बेच दिए, एयरपोर्ट बेच दिए, रेल स्टेशन बेच दिए। आज मोटर साइकिल चलाना भी भारी हो गया है। पलायन की बात करने वाले खुद पलायन करके आए हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि रालोद-सपा कार्यकर्ता भाईचारे को मजबूत करने के लिए खड़े है। संयुक्त सरकार में गरीब, किसान, लोगों को बिजली के बिलों में राहत दी जाएगी। समाजवादी रालोद सरकार में किसान के भुगतान के लिए अलग से एक किसान फण्ड बनाएंगे जिससे कि गन्ना किसानों का समय से भुगतान हो सके। हम किसानों की विरासत को आगे बढ़ाएंगे।


श्री यादव ने कहा कि भाजपाई नफरत की राजनीति कर रहे है और हमारे बीच खाई पैदा कर रहे हैं। हमारे और आपके बीच में जो खाई पैदा करे वही है भाजपाई। भाजपा के ठोको राज ने लोगों को अपमानित किया हैं बुलडोजर वाले अपने बुल को नहीं सम्हाल पा रहे हैं। इनकी हर बात झूठी है। इनका प्रचार और विकास झूठा है।


रालोद प्रमुख जयंत चौधरी ने कहा कि भाजपा ने किसानों को कुचला है और 700 से ज्यादा शहीद हुए हैं। किसानों की कुर्बानी बहुत बड़ी है। यूपी में पेपर होते हैं लेकिन उससे पहले लीक हो जाते हैं। बिजनौर में सड़क उद्घाटन में ही टूट जाती है। जयंत चौधरी ने कहा कि रालोद शहीद किसानों की स्मृति में स्मारक बनाएगी। सरकार बनने पर चौधरी चरण सिंह जी का भी स्मारक बनेगा। 23 दिसम्बर को अलीगढ़ में दुबारा हम सब इकट्ठा होंगे और किसान दिवस मनाएंगे।

Related Articles

Back to top button