Breaking
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ LOP राहुल गाँधी बैठे धरने पर, इंडिया गठबंधन का मार्च शुरूअखिलेश- अब हमारी निगाह तीन पर नहीं, चार सौ तीन पर है, सपा नहीं उतारेगी तीसरा प्रत्याशीUP कांग्रेस की अध्यक्ष बनी आराधना मिश्रा (मोना)शुभमन गिल के दोहरे शतक और रोहित के शतक के चलते भारत ने वेस्ट इंडीज को रौंदाराहुल गाँधी ने PM मोदी पर निशाना, कहा- CEC ज्ञानेश कुमार को क्यों मिली कानूनी छूट?उ.प्र. आवास एवं विकास परिषद ने इन्दिरानगर सेक्टर-18 में लगभग 600 वर्गमीटर भूमि अतिक्रमण से कराया मुक्तअवेंजर्स एन्डगेम एनकॉर ने प्री-सेल्स में ही कमाए ₹4.45 करोड़, ‘Doomsday’ की झलक देखने उमड़े फैंसएशिया सोसाइटी में बोले जयशंकर, US-Pakistan संबंधों और आतंकवाद पर स्पष्ट की भारत की नीतिएशियाई गेम्स में इंडिया वीमेन रिले टीम ने जीता गोल्ड मैडलCWC बैठक: लिस्ट से नाम हटाने की साजिश, CEC बने मोदी सरकार की कठपुतली-मल्लिकार्जुन खड़गे
Breaking Newsउत्तराखंडराज्य

उत्तराखंड को आध्यात्मिक राजधानी बनाने में मील का पत्थर सेल्फी विद टेंपल

देहरादून: आप पार्टी अपना नया अभियान शुरू करने जा रही हैं जिसके द्वारा ऐतिहासिक प्राचीन मंदिर की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए लोगों को दी जाएगी। प्रवक्ता नवीन पिरशाली ने प्रेसवार्ता का आयोजन करते हुए इस बात का खुलासा किया कि आध्यात्मिक राजधानी की सफल वेबसाइट लॉन्च के बाद अब आप पार्टी अपना नया अभियान सेल्फी विद टेंपल शुरु करने जा रही है.जिसका मक़सद आम जन मानस को पौराणिक स्थलों से अवगत कराना होगा ।

इस अभियान के माध्यम से आम आदमी पार्टी उत्तराखंड की जनता से अपील करती है कि, आपके गांव ,शहर, मोहल्ले में जहां कहीं भी आपके ईष्ट देवता ,मंदिर या पौराणिक देव स्थल हैं उसकी जानकारी जनता सेल्फी विद टेंपल के जरिए हमसे साझा करे ,जो उत्तराखंड को आध्यात्मिक राजधानी बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा. उन्होंने कहा कि ,इस अभियान के जरिए हर उस मंदिर और पौराणिक स्थल का महत्व अन्य लोगों तक पहुंच सकेगा ,जिनसे लोग आज तक अंजान हैं और इससे सभी मंदिरों और पौराणिक स्थलों को नई पहचान भी मिलेगी.

उन्होंने आगे कहा कि, आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने देवभूमि को आध्यात्मिक राजधानी बनाने की घोषणा की थी ,उसके बाद कर्नल कोठियाल ने कैसे देवभूमि को आध्यात्मिक राजधानी बनाएंगे इसकी रूप रेखा 4 दिन पहले 11 सितंबर को मीडिया के जरिए सबके सामने रखी थी. इसके तहत आप पार्टी ने एक वेबसाइट लॉन्च की ,जिसके जरिए आप पार्टी ने जनता से जुड़ कर उनके सुझाव भी मांगे थे.

उन्होंने बताया कि, पिछले 4 दिनों में इस डिजिटल प्लेटफार्म के जरिए 24000 से ज्यादा लोग आप पार्टी की मुहिम से जुड़ चुके हैं और 22976 लोगों द्वारा सुझाव साझा किए गए हैं. उन्हीं महत्वपूर्ण सुझावों पर अमल करते हुए आप पार्टी सेल्फी विद टेंपल अभियान शुरु करने जा रही है. इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस बीजेपी दोनों ही पार्टियों से सवाल करते हुए पूछा कि जब से अरविंद केजरीवाल ने उत्तराखंड को आध्यात्मिक राजधानी बनाने की घोषणा की तभी से ये दोनों दल गाली बरसाने का काम कर रहे हैं. क्या ये दोंनों ही दल ये बताएंगे कि, आखिर इनको तकलीफ किस से है? क्या इनको हिन्दुओं से तकलीफ है? इनको देवभूमि को आध्यात्मिक राजधानी बनाने से तकलीफ है? या इनको आध्यात्मिकता से तकलीफ है? बीजेपी को आडे हाथों लेते हुए उन्होंने कहा कि ये वही बीजेपी है जिसने मां गंगा का अपमान किया,जिसने देवस्थानम बोर्ड पर तीर्थ पुरोहितों के अधिकारों का हनन किया और चारधाम यात्रा आजतक शुरु नहीं होने से आज हजारों लोगों के सामने रोजी रोटी का संकट पैदा हो गया है.

नवीन पिरशाली ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अब उत्तराखंड को आध्यात्मिक राजधानी बनाने की बात कह रहे हैं. यह अच्छी बात है कि आम आदमी पार्टी प्रदेश में जो घोषणाएं कर रही है बीजेपी उन्हीं की नकल कर रही है लेकिन नकल के लिए भी अक्ल की जरुरत होती है. लेकिन प्रदेश की जनता इस बात से भली भांति परिचित है कि बीजेपी के पास जुमेलबाजी के अलावा कोई विजन नहीं है.

इसके साथ ही उन्होंने हरीश रावत पर भी तंज कसते हुए कहा कि, हरीश रावत कह रहे हैं की आप कभी इस राज्य को तो कभी उस राज्य को आध्यात्मिक राजधानी बना दो. आप पार्टी अपनी देवभूमि उत्तराखंड को ही आध्यात्मिक राजधानी बनाएगी. हरीश रावत इस बात का जवाब दें कि, जब जनता इस पहल का समर्थन कर रही है तो उन्हें उत्तराखंड को आध्यात्मिक राजधानी बनाने से क्यों परहेज है. क्या हरीश रावत उत्तराखंड प्रेमी नहीं है. क्या उत्तराखंड से हरीश रावत का ऐसा बयान देना विश्वासघात नहीं है.

उन्होंने आगे कहा कि, उत्तराखंड आध्यात्मिक राजधानी जरुर बनेगी और ये अभियान उत्तराखंड को आध्यात्मिक राजधानी बनाने में एक बडा कदम साबित होगा. आप पार्टी प्रदेश की जनता से अपील करते हैं कि इस अभियान में आप पार्टी को अपना सहयोग दें, ताकि ये अभियान हर हाल में सफल होते हुए उत्तराखंड को आध्यात्मिक राजधानी बनाया जा सके.

Related Articles

Back to top button