Breaking
युवाओं के नाम लिखा पत्र लिख धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफाCJP Protest: दिल्ली में सुरक्षा सख्त, 16 मेट्रो स्टेशन बंद, CRPF की 20 कंपनियां तैनातमानसून सत्र में कांग्रेस और विपक्ष ने की परीक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, राम मंदिर चंदा विवाद और नीट घोटाले पर कार्यस्थगन नोटिससोनम वांगचुक को निजी अस्पताल ट्रांसफर करने की मांग खारिज, परिवार को 24×7 मुलाकात की इजाजतरोहित शर्मा की 138 रन की धमाकेदार पारी, बने लॉर्ड्स में शतक लगाने वाले पहले भारतीय,BRICS का ड्रग्स के खिलाफ ऐलान, अंतरराष्ट्रीय सिंडिकेट पर लगाएगा पाबंदीराजौरी के जंगलों में आतंकवादियों की घेराबंदी, कुपवाड़ा में Hideout ध्वस्तराम मंदिर से जुड़ा एक और घोटाला? टिन्नू ने हर महीने कमाए लाखों! प्राण प्रतिष्ठा के बाद से ही वीआईपी दर्शन करवाने के खेल में हर महीने लाखों रुपये की वसूलीमंदिर ट्रस्ट द्वारा खरीदी गई जमीनो को लेकर भी जांचराम मंदिर चढ़ावा चोरी-डकैती के ऊपर भी कोई शब्द हो वो इस्तेमाल होना चाहिए- अखिलेश
उत्तर प्रदेशमहाराष्ट्रराजनीतिराज्य

UP से उठी उद्धव सरकार के खिलाफ एक और आवाज

महाराष्ट्र में शिवसेना के कांग्रेस और एनसीपी से गठबंधन करने के बाद से ही उद्धव सरकार सबके निशाने पर है। कभी कंगना के केस को लेकर तो कभी सुशांत के केस को लेकर उद्धव सरकार पर बार-बार टिप्पणियां होती रहती हैं। अब एक और मामला सामने आने के बाद से उद्धव सरकार के खिलाफ उत्तर प्रदेश से भी आवाज उठनी शुरू हो गई है

 महाराष्ट्र में केंद्रीय मंत्री नारायण राणे की गिरफ्तारी के बाद से ही शिवसेना और भाजपा में तकरार बढ़ गई है। वहीं भाजपा शासित राज्यों में शिवसेना के विरुद्ध कार्रवाई की मांग उठने लगी हैं। इसकी एक बानगी उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर में उस वक्त देखने को मिली जब शहर की महापौर प्रमिला पांडेय स्वरूप नगर थाने में उद्धव ठाकरे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने पहुंच गईं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ अमर्यादित बयान देने पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के खिलाफ शुक्रवार को भाजपाइयों ने विरोध प्रदर्शन किया।

यह है पूरा मामला: दो वर्ष पूर्व उद्धव ठाकरे ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ मराठी भाषा में अमर्यादित टिप्पणी की थी। महापौर ने तहरीर में बताया कि उन्हें इंटरनेट मीडिया के माध्यम से इसका पता लगा। उद्धव ठाकरे महाराष्ट्र व उत्तर प्रदेश में अशांति फैलाना चाहते हैं। योगी आदित्यनाथ 23 करोड़ आबादी वाले प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं। उद्धव ठाकरे ने प्रदेश के मुख्यमंत्री और जनता का अपमान किया है। उनकी टिप्पणी समाज में आपसी भाईचारे को तोडऩे वाली और भारत के संघीय, लोकतांत्रिक मूल्य व राष्ट्र विरोधी है। आरोप लगाया कि उद्धव ठाकरे मुख्यमंत्री योगी पर हमला करने के लिए लोगों को उकसा रहे हैं। आने वाले वर्ष में चुनाव है, ऐसे में मुख्यमंत्री की सुरक्षा को लेकर खतरा उत्पन्न हो सकता है। महापौर का कहना है कि महाराष्ट्र में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों पर हमले होते रहे हैं। भविष्य में अगर मुख्यमंत्री या किसी भी उत्तर भारतीय पर हमला होता है तो उसके जिम्मेदार उद्धव ठाकरे होंगे। स्वरूप नगर थाना प्रभारी अश्विनी कुमार पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button