Breaking
2025 की वो सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर, फिर भी कमाई से निराश हैं आमिर खान, बोले- ‘अगर 15 हजार स्क्रीन पर रिलीज होती..’रक्षा को लेकर भारत-कनाडा में बढ़ेगा सहयोग, क्या रिश्तों को सामान्य बनाने की दिशा में रहेगा अहम?मणिपुर में फिर हिंसा भड़कने से लगा कर्फ्यू, उखरुल में जले थे दर्जनों घरसभी दल सदन को सुचारु संचालन हेतु सहयोग करें-सतीश महानाजापान के संसदीय पीएम टाकायची की होगी प्रचंड जीत? विपक्ष बिखरा हुआबांग्लादेशी हिन्दुओं को मोहन भगवत ने दी सलाह, कहा- भागे नहीं, संघर्ष करेंEarly News Hindi Daily E-Paper 8 February 2026इस्लामाबाद में शिया मस्जिद पर हमले की भारत ने की कड़ी निंदा, मृतकों और घायलों के प्रति जताई संवेदना29 साल पुरानी फाइल खुलते ही देर रात अरेस्ट हुए MP पप्पू यादव, अस्पताल में भर्तीWPL 2026: RCB दूसरी बार बनी चैंपियन, कप्तान स्मृति मंधाना के तूफान ने दिल्ली को हराया
Breaking Newsराजनीतिलाइफ स्टाइललेख

मोहन भागवत का बयान- राम का नाम केवल नारा नही, उन जैसा बनने की आवश्यकता ।

नई दिल्ली:आरएसएस संगठन को सेवा संबंधी कार्यक्रमों के लिए भी जाना जाता है. संघ के स्वयंसेवक और पूरे देश की आने वाली पीढ़ी भी संस्कारों से युक्त रहे इसे लेकर भी मोहन भागवत ने भारतीय परिवारों में आचरण की प्रधानता को ध्यान में रखते हुए काम करने की सलाह दी है. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत (Mohan Bhagwat) संत ईश्वर सम्मान समारोह 2021 के आयोजन में बतौर वक्ता पहुंचे भागवत ने कहा कि हम भगवान जय श्रीराम (Jai Shri Ram) का जोर से नारा लगाते हैं, लेकिन उनके जैसा हमें बनना भी चाहिए. सच तो यह है कि हमें भगवान राम के दिखाए रास्‍ते पर चलने की भी जरूरत है.
अपने संबोधन में संघ प्रमुख भागवत ने बात-बात पर धर्म और भगवान का नाम लेने वालों को लेकर बड़ी बात कही है. ‘हम बहुत जोर से जय श्री राम का नारा लगाते हैं और लगाना भी चाहिए. लेकिन हमें उनके जैसा बनना भी तो चाहिए. हम बस ये सोचते हैं कि वो तो भगवान थे. भरत जैसे भाई पर प्रेम करना तो भगवान ही कर सकते हैं, हम नहीं कर सकते. ऐसी सोच सामान्य आदमी की रहती है. इसलिए वे उस राह पर नहीं चल पाते.’ उन्होंने कहा कि अपना स्वार्थ छोड़कर लोगों की भलाई करने का काम कठिन होता है.
भागवत बोले कि लोगों की भलाई अपने स्‍वार्थ को छोड़कर करने का काम हमेशा कठिन होता है. उस रास्‍ते को बताने वाले महापुरुषों की हमारे यहां गिनती नहीं है. सारे देशों में मिलाकर जितने महापुरुष इस बारे में बोले होंगे, उतने बीते 200 साल में हमारे यहां हो गए होंगे. इनमें से हर एक का जीवन सर्वांगीण जीवन की राह उजागर करता है. हालांकि, जब रास्ता दिखता है तो कांटे और कंकड़ भी दिखाई देते हैं. तो फिर हमारे जैसे लोग हिम्‍मत नहीं करते हैं. उनकी पूजा, जयंती, पुण्‍यतिथि और जय-जयकार करने लगते हैं.

इसके साथ ही आरएसएस के सरसंघचालक भागवत ने कहा कि यदि हम लोग पूरे मन से काम करें तो फिर देश को कोई ग्रोथ करने से रोक नहीं सकता है. उन्होंने कहा कि इसके लिए हमें सभी को अपना भाई मानना होगा. उन्होंने कहा कि सेवा और जनकल्याण का काम सिर्फ नारों से नहीं होता है बल्कि इसके लिए पूरी चेतना के साथ जमीन पर काम करना होता है.

मोहन भागवत का बयान- 75 साल में हम सही रास्ते पर नहीं चले, इस वजह से रुकी तरक्की
इस समारोह में भागवत ने यह भी कहा, ‘देश के विकास में सेवा कार्यों का अहम योगदान है. उन्होंने कहा कि हम उस दिशा में बीते 75 सालों में आगे नहीं बढ़े है, जिससे देश का विकास होता. हम उस रफ्तार से आगे नहीं बढ़े, जितनी तेजी से बढ़ना था. हालांकि अपने अहंकार को हम किनारे रखकर काम करें तो फिर इस लक्ष्य को हासिल कर सकते हैं.’

Related Articles

Back to top button