Breaking
Early News Hindi Daily E-Paper 20 May 2026वियतनाम के साथ रक्षा मंत्री की इमरजेंसी मीटिंगPM मोदी की नॉर्वे यात्रा, संबंधों में जोड़ा नया अध्यायकेरलम में कांग्रेस की सरकार,वी डी सतीसंन ने 20 मंत्रियों संघ ली सीएम पद की शपथपीएम पर भड़के राहुल गाँधी, नीट पेपर लीक पर एजुकेशन मिनिस्टर को बर्खास्त करने की करी मांगविराट कोहली ने संन्यास की अटकलों पर तोड़ी चुप्पी, बोले- मुझे बार-बार काबिलियत साबित करने की ज़रूरत नहींVirat Kohli ने संन्यास की अटकलों पर तोड़ी चुप्पी, बोले- मुझे बार-बार काबिलियत साबित करने की ज़रूरत नहींAKTU के वाइस चांसलर प्रो0 जे पी पांडेय का कार्यकाल 6 महीने बढ़ा‘धार का भोजशाला मंदिर है…’ हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, हिंदू पक्ष की मांग मंजूर, मुस्लिम पक्ष सुप्रीम कोर्ट गयाEarly News Hindi Daily E-Paper 15 May 2026
उत्तर प्रदेश

बीजेपी कार्यालय मे 69000 कैंडिडेट्स ने बोला धावा, दावा है कि आरक्षण में घोटाला ।

लखनऊ : यूपी की राजधानी लखनऊ (Lucknow) में रविवार को हजारों टीचर का गुस्सा और नाराज़गी जायज़ अपने अधिकारों के लिए उतर आएं विरोध प्रदर्शन करने , लखनऊ में रविवार को 69000 कैंडिडेट्स भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय में पहुंच गए और पार्टी ऑफिस के अंदर ही उन्‍होंने धरना प्रदर्शन किया.

बाद में किसी तरह पुलिस ने आकर मामला संभाला और उन्हें बाहर निकाला गया. इन कैंडिडेट की मांग है कि टीचर भर्ती में राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की रिपोर्ट को लागू किया जाए.

यूपी में बेसिक शिक्षा विभाग ने 2020 में 69000 अध्यापकों की भर्ती की थी, उनमें से जो लोग आरक्षित ग्रुप से आते हैं उनका आरोप है कि आरक्षण में घोटाला हुआ है. आरोप है कि ओबीसी वर्ग की भर्ती में 27 फीसदी की जगह 4 फीसदी आरक्षण दिया गया. इसी सिलसिले में जांच की मांग लगातार हो रही है.

कैंडिडेट का कहना है कि राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग ने अपनी जो रिपोर्ट सरकार को भेजी है उसके अंतरिम रिपोर्ट में कहा गया है कि करीब 6 हजार सीटों पर आरक्षण में गड़बड़ी हुई है, रिपोर्ट में कहा गया है कि OBC वर्ग को 21 प्रतिशत आरक्षण नही मिला और उन्हें अपने कोटे की 18598 सीट में से केवल 2637 सीट ही दी गई हैं.

कैंडिडेट ने की थी इच्छामृत्यु की मांग

बता दें कि इसी साल जून में आरक्षण में अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए अभ्यर्थियों ने राष्ट्रपति और राज्यपाल को पत्र लिखकर इच्छा मृत्यु की मांग भी की थी. उसमें 55 अभ्यर्थियों ने अपने साइन करके इच्छामृत्यु का पत्र भेजा था, जिसमें 14 महिलाएं भी शामिल थी.

Related Articles

Back to top button