Breaking
फ्लोरिडा में ट्रम्प के आवास के पास विमान हादसा, बिजनेस जेट क्रैश होने से 9 लोगों की मौतफिल्म इंडस्ट्री के किंग खान यानी की शाहरुख खान शाह रुख खान का 61वां जन्मदिनजेल से रिहाई के तुरंत बाद आजम खान गिरफ्तार, कोर्ट ने 14 दिनों की न्यायिक हिरासतराहुल गाँधी का आरोप, बीजेपी ने दुकाने बंद करवाईभाजपा वोट चोरी और मतदाता सूची में गड़बड़ी करके लोकतंत्र को कमजोर करने का काम कर रही है- अखिलेशमोदी और अमित शाह के खिलाफ कार्रवाई होगी, ज्ञानेश कुमार CEC पद से हटेगा- राहुल गांधी2027 में 2017 दोहराना है, हर विधानसभा में कमल खिलाना है- केशव प्रसाद मौर्ययूपी विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा, बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करने की रणनीति तैयारभाजपा षडयंत्र करके विधान परिषद चुनाव जीतना चाहती थी- अखिलेशUP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत, प्रधानमंत्री मोदी के क्षेत्र वाराणसी शिक्षक सीट पर सपा का कब्जा
Breaking Newsउत्तर प्रदेश

लखनऊ तस्करों के हाथों कछुए भी नहीं सुरक्षित ,पुलिस ने तीन को किया गिरफ्तार|

लखनऊ। कछुओं की तस्करी करने वाले गिरोह को स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) और लखनऊ वन इकाई के अधिकारियों की एक टीम ने आज लखनऊ से गिरफ्तार किया है , कछुओं की तस्करी के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है ,उन लोगों की पहचान मलिहाबाद के रवींद्र कुमार कश्यप, काकोरी के सौरभ कश्यप और सुल्तानपुर के अरमान अहमद के रूप में हुई है।

लखनऊ के जिला वन अधिकारी रवि कुमार ने कहा कि तस्करों के कब्जे से कम से कम 175 भारतीय रूफ्ड कछुए, 60 भारतीय टेंट कछुए, 19 नदी वाले कछुए और चार भारतीय आंखों वाले कछुए बरामद किए गए।

उनके पास से एक मोटरसाइकिल, 2,460 रुपये नकद, तीन मोबाइल फोन और अन्य दस्तावेज भी बरामद किए गए।

आरोपियों को रविवार को इंदिरा नगर मेट्रो स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया गया।

पुलिस उपाधीक्षक, एसटीएफ, दीपक कुमार सिंह के नेतृत्व में एक टीम ने एक गुप्त सूचना के बाद मामले पर काम किया और आरोपी को उस समय पकड़ लिया जब वे एक व्यक्ति को खेप सौंपने वाले थे।

मुख्य आरोपी रमन ने पुलिस को बताया कि वह सालों से तस्करी कर रहा है और बाराबंकी, सुल्तानपुर, रायबरेली, उन्नाव और बहराइच में उसका नेटवर्क है। रमन ने कहा कि उन्हें मछुआरों से कछुए मिलते हैं, जिन्हें वह थोड़ी सी रकम देते हैं।

Related Articles

Back to top button