Breaking
भाजपा की लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ पदयात्रा में उमड़ा जनसैलाब, जाम से आम जनता हलकानवाराणसी के एक दिवसीय दौरे पर अखिलेश, बोले- भाजपा ही अराजकता हैग्लेंन मैक्सवेल ने 14 साल के सफर का किया अंत, इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यासदुनिया भर में जेलर 2 ने 810 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया, अन्य फिल्मों की कमाई धीमीदिल्ली में औसत AQI 331 पहुंचा, जहांगीरपुरी समेत कई इलाके गंभीर श्रेणी मेंनेपाल में लैंडिंग के दौरान दो हेलीकॉप्टर आपस में टकराए, विदेशी पर्यटक की मौतसमाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश के लिए श्राप है- योगीAAP छोड़ने वाले 3 विधायक बीजेपी में शामिलUP वाले विदाई अच्छे से करते हैं- अखिलेश यादवउत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रकोष्ठ संकुल की बड़ी भूमिका होगी- वीडी शर्मा
अंतर्राष्ट्रीय

जिन देशो में कभी लॉकडाउन नहीं लगा, उन देशो में कोरोना ने मचाई तबाही, निकले एक दिन में 6 लाख केस

नई दिल्ली। एशिया के कई देशों में एक बार फिर से कोरोना के बढ़ते मामलों से लोगों की चिंता बढ़ा दी है. विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने भी इस पर चिंता जाहिर की है. भारत में हालांकि, कोरोना की तीसरी लहर (Third Wave of Corona) अब थम चुकी है और दैनिक संक्रमण के मामले 3000 से नीचे आ चुके हैं. लेकिन चीन, हॉन्गकॉन्ग, सिंगापुर के बाद अब दक्षिण कोरिया में तेजी से मामले बढ़ रहे हैं. दक्षिण कोरिया में गुरुवार को कोरोना के रिकॉर्ड 6 लाख से अधिक नए केस मिले. दुनिया के किसी भी देश में कोरोना संक्रमण के एक दिन में अब तक इतने ज्यादा मामले सामने नहीं आए थे.

कोरिया के वायरस फाइटर्स का कहना है कि साउथ कोरिया में बड़े पैमाने पर लगातार हो रही कोविड टेस्टिंग की वजह से संक्रमण के इतने ज्यादा मामले सामने आए हैं. गुरुवार को वहां एक दिन में रिकॉर्ड 6,21,317 कोरोना केस सामने आए. कोरियाई प्रशासन ने एट-रिस्क मामलों की पहचान करने और संक्रमित की हालत गंभीर होने से पहले ही हॉस्पिटल में भर्ती कराने का आदेश दिया है.

Related Articles

Back to top button