Breaking
भाजपा वोट चोरी और मतदाता सूची में गड़बड़ी करके लोकतंत्र को कमजोर करने का काम कर रही है- अखिलेशमोदी और अमित शाह के खिलाफ कार्रवाई होगी, ज्ञानेश कुमार CEC पद से हटेगा- राहुल गांधी2027 में 2017 दोहराना है, हर विधानसभा में कमल खिलाना है- केशव प्रसाद मौर्ययूपी विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा, बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करने की रणनीति तैयारभाजपा षडयंत्र करके विधान परिषद चुनाव जीतना चाहती थी- अखिलेशUP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत, प्रधानमंत्री मोदी के क्षेत्र वाराणसी शिक्षक सीट पर सपा का कब्जाएमएलसी चुनाव- बैलेट से चुनाव होने पर भी कांग्रेस एक भी सीट नहीं जीत पाई- BJPMLC Election Results 2026 LIVE: UP की 4 सीटों पर जीती भाजपा , वाराणसी में सपा की जीत , पटना में JDU ने लहराया झंडायूपी विधान परिषद चुनाव 2026: काशी में ही भाजपा की हार, सपा जीती शिक्षक एमएलसी सीटअमित शाह मानहानि केस में राहुल गाँधी को सुल्तानपुर की MP MLA कोर्ट ने किया बरी
Breaking NewsMain slideराष्ट्रीय

अमित शाह मानहानि केस में राहुल गाँधी को सुल्तानपुर की MP MLA कोर्ट ने किया बरी

अर्ली न्यूज़ नेटवर्क।

सूल्तानपुर। उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में विशेष MP/MLA कोर्ट ने सोमवार को वरिष्ठ कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उनके खिलाफ 2018 में दर्ज आपराधिक मानहानि के मामले को खारिज कर दिया है। यह मामला केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से जुड़ा था, जिन्हें राहुल गांधी ने एक हत्या के मामले में आरोपी बताया था। यह फैसला अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट शुभम वर्मा ने सुनाया। उन्होंने कहा कि लोकसभा में विपक्ष के नेता (LoP) द्वारा की गई टिप्पणी मानहानिपूर्ण नहीं थी।

2018 में सोहराबुद्दीन एनकाउंटर मामले का जिक्र करते हुए, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने शाह के खिलाफ कुछ आपत्तिजनक टिप्पणियां की थीं, जो उस समय भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष थे। उन्होंने कहा था कि भारत के लोग भूल जाते हैं कि भाजपा के अध्यक्ष हत्या के आरोपी हैं। यही सच है। जो पार्टी ईमानदारी और शालीनता की बात करती है, उसके अध्यक्ष पद पर एक ऐसा व्यक्ति है जिस पर हत्या का आरोप है।

इसे लेकर सुलतानपुर जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के स्थानीय नेता विजय मिश्रा ने चार अगस्त, 2018 को गांधी के खिलाफ मानहानि की शिकायत दर्ज कराई थी। रायबरेली से सांसद राहुल गांधी के स्वागत के लिए हवाई अड्डे पर कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ता और स्थानीय पार्टी नेता इकट्ठा हुए थे। उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना ने बताया, हमें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है। राहुल गांधी जी उसी मामले के सिलसिले में सुलतानपुर जा रहे हैं। सुलतानपुर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) विनीत जायसवाल ने बताया था कि सोमवार को राहुल गांधी के लखनऊ से सड़क मार्ग से सुलतानपुर आने का कार्यक्रम है।

उन्होंने बताया था कि इस दौरान दीवानी अदालत में सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल तैनात किया जा रहा है। यह मामला 2018 के कर्नाटक विधानसभा चुनाव से पहले बेंगलुरु में एक रैली के दौरान, तत्कालीन भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के खिलाफ गांधी द्वारा की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों से जुड़ा है। शिकायतकर्ता के अधिवक्ता संतोष कुमार पांडेय ने बताया था कि 13 अक्टूबर को विशेष सांसद-विधायक अदालत के न्यायाधीश शुभम वर्मा ने इस मामले में फैसला सुनाने के लिए 26 अक्टूबर की तारीख तय की। उन्होंने कहा कि रायबरेली से कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को सोमवार को अदालत में व्यक्तिगत रूप से पेश होना होगा।

Related Articles

Back to top button