Breaking
फ्लोरिडा में ट्रम्प के आवास के पास विमान हादसा, बिजनेस जेट क्रैश होने से 9 लोगों की मौतफिल्म इंडस्ट्री के किंग खान यानी की शाहरुख खान शाह रुख खान का 61वां जन्मदिनजेल से रिहाई के तुरंत बाद आजम खान गिरफ्तार, कोर्ट ने 14 दिनों की न्यायिक हिरासतराहुल गाँधी का आरोप, बीजेपी ने दुकाने बंद करवाईभाजपा वोट चोरी और मतदाता सूची में गड़बड़ी करके लोकतंत्र को कमजोर करने का काम कर रही है- अखिलेशमोदी और अमित शाह के खिलाफ कार्रवाई होगी, ज्ञानेश कुमार CEC पद से हटेगा- राहुल गांधी2027 में 2017 दोहराना है, हर विधानसभा में कमल खिलाना है- केशव प्रसाद मौर्ययूपी विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा, बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करने की रणनीति तैयारभाजपा षडयंत्र करके विधान परिषद चुनाव जीतना चाहती थी- अखिलेशUP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत, प्रधानमंत्री मोदी के क्षेत्र वाराणसी शिक्षक सीट पर सपा का कब्जा
Breaking Newsस्पोर्ट्स

क्रिकेटर हार्दिक पांड्या पर कस्टम विभाग का कसा शिकंजा ,अटकी शक की सुई |

यूएई में हुए ICC T20 World Cup से हिस्सा लेने गए भारत का प्रदर्शन काफी ख़राब रहा है और क्रिकेट प्रेमियों को भारत की और से निराशा हाथ लगी ,उसके बाद भारत लौट रहे क्रिकेटर हार्दिक पांड्या पर कस्टम विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। रविवार रात कस्टम विभाग के अधिकारियों ने पांडया को मुंबई एयरपोर्ट पर रोक लिया। उनके पास से 2 महंगी घड़ियां जब्त हुई थीं। जब हार्दिक पांड्या से घड़ियों के बारे में जानकारी की गई तो कोई भी संतोषजनक जवाब नहीं मिला। अधिकारियों का कहना है कि क्रिकेटर हार्दिक पांडया घड़ियों का बिल नहीं दिखा पाए जिसके बाद विभाग ने दोनों घड़ियों को जब्त कर लिया। दोनों ही कलाई घड़ियों की कीमत लगभग 5 करोड़ रुपए बताई जा रही है।
गौरतलब है कि दुबई में हुए आईसीसी T20 World Cup में भारत का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा था। भारत का नाम उन देशों में शुरुआत में गिना जा रहा था जो विश्व कप के दावेदार माने जा रहे थे। लेकिन बाद में उसे पाकिस्तान और फिर न्यूजीलैंड से हार मिली। इस हार ने प्रशंसकों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। विश्व कप में भारत सेमीफाइनल तक में जगह नहीं बना पाया।

 

Related Articles

Back to top button