Breaking
‘धुरंधर रॉ और अनदेखा’ देख भड़के दर्शक, बोले- ‘नया कुछ नहीं’रूस ने यूक्रेन युद्ध के लिए 217 भारतीयों को जबरदस्ती बनाया फौजी, 49 की मौतराष्ट्रपति भवन में पद्मा अवार्ड्स 2026 का आयोजन, दिग्गजों को मिला सम्मानगृह मंत्री परमेश्वर का ‘Cockroach Janta Party’ पर एक्शन, बोले- पुलिस का फैसला स्वतंत्रनेटफ्लिक्स पर रिलीज़ हुई ‘Dhurandhar: Raw and Undekha’, जाने क्या है खासह्यूमन ट्रैफिकिंग पर सुप्रीम कोर्ट का आदेश, 4 हफ्ते में AHTU बनाने को बोलापुलवामा हमले से जुड़ा आतंकवादी हमज़ा बुरहान पाकिस्तान में ढेर, हमलावरों ने गोलियों से किया छल्लीसीएम रेखा का ऐलान, दिल्ली में पानी-सीवर कनेक्शन सस्ताEarly News Hindi Daily E-Paper 20 May 2026वियतनाम के साथ रक्षा मंत्री की इमरजेंसी मीटिंग
राष्ट्रीय

सांसद पद से दिया इस्तीफा भगवंत मान ने, बोले- बहुत याद आएगा सदन

नई दिल्ली। पंजाब में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के बाद आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता भगवंत मान ने सोमवार को संसद की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है. भगवंत मान संगरूर लोक सभा सीट से दो बार के सांसद हैं. लेकिन अब वह पंजाब के मुख्यमंत्री के तौर पर 16 मार्च को शपथ लेने जा रहे हैं.

भगवंत मान ने इस्तीफा देने से पहले ट्वीट किया, ‘मैं आज दिल्ली जाकर संगरूर के सांसद पद से इस्तीफा दे रहा हूं. संगरूर के लोगों ने इतने साल मुझे बहुत प्यार दिया., इसके लिए बहुत धन्यवाद. अब मुझे पूरे पंजाब की सेवा करने का मौका मिला है. मैं संगरूर के लोगों से वादा करता हूं कि कुछ ही महीनों में उनकी आवाज लोक सभा में फिर से गूंजेगी.’ उन्होंने कहा कि सदन की बहुत याद आएगी लेकिन पंजाब की जनता ने अब मुझे बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है. मान ने सोमवार को संसद संत्र में हिस्सा लिया और लोक सभा स्पीकर ओम बिरला को अपना इस्तीफा सौंप दिया है.

आम आदमी पार्टी ने पंजाब में चुनाव से पहले ही 48 वर्षीय भगवंत मान को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित कर दिया था. अब वह 16 मार्च को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. शपथ ग्रहण समारोह नवांशहर जिले में स्थित महान स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह के मूल गांव खटकड़ कलां में आयोजित होगा.

AAP ने पंजाब विधानसभा चुनाव में 117 में से 92 सीट पर जीत हासिल की है. भगवंत मान धुरी विधान सभा सीट से चुनाव जीतने में कामयाब रहे. उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी दलवीर सिंह गोल्डी को 58,206 मतों से हराया. ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और मान ने मतदाताओं के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए अमृतसर में रविवार को रोड शो किया था.

Related Articles

Back to top button