Breaking
भारत में दुनिया से एक दिन पहले रिलीज़ होगी टॉम हॉलैंड की ‘Spider-Man: Brand New Day’अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध विराम समझौता तय, यूरोप में होंगे हस्ताक्षरइंडियन नेवी ने जहाज से निकाल लाई जिंदा मिसाइल, हादसे को टालाबिहार में शराब माफियाओं पर सख्त एक्शन का आदेश, बुलाई हाई लेवल मीटिंगअमेरिका ने भारतीय जहाज ‘MT जलवीर’ पर किया हमला, शिप पर सवार हैं 20 नाविकममता को एक और बड़ा झटका, सांसद प्रकाश चिक बारिक ने राज्य सभा से दिया इस्तीफारजनीकांत-कमल हासन को लॉन्च करने वाले पद्मश्री विजेता डायरेक्टर भरतहिराजा का निधनजम्मू-कश्मीर: उरी सेक्टर में ग्रेनेड फटने से सेना के दो जवान शहीदअब दुश्मनो की खैर नहीं, भारत ने तैनात किए 12 परमाणु बमफिलीपीन्स में आया 7.8 तीव्रता का भूकंप, तटीय इलाकों में उठीं सुनामी
उत्तर प्रदेशराज्य

ज्ञानधारा इंडस्ट्रीज ने किया किसान एवं वितरक कार्यक्रम का आयोजन

अर्ली न्यूज़ नेटवर्क। 

लखनऊ। ज्ञानधारा इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड द्वारा संडीला स्तिथ प्लांट में किसान एवं वितरक संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के लगभग 200 से अधिक किसानो एवं वितरकों ने भाग लिया।

कार्यक्रम में डॉ. एम. आर. गर्ग (पूर्व NDDB, वरिष्टर न्यूट्रिशन सइंस्टिस्ट) ने पशु पोषण के वैज्ञानिको पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ज्ञानधारा के प्रत्येक उत्पाद उनके तरीके से तैयार किया जाता है, ताकि पशुपालको को बेहतर परिणाम मिल सके और दुग्ध उत्पादन में वृद्धि हो। 
 
इस अवसर पर डॉ. जे. एन. पांडेय (पूर्व संयुक्त निदेशक, पशुपालन विभाग, उत्तर प्रदेश) ने किसानो को ज्ञानधारा पशु आहार की गुणवक्ता और उसके सही उपयोग के बारे में विस्तार से समझाया। साथ उन्होंने आने वाले गर्मी के मौसम में पशुओं की रखरखाव, संतुलित आहार और प्रभंदन के बारे में भी महत्व्यपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने बताया की ज्ञानधारा द्वारा मौसम के अनुसार  आवश्यक बदलाव किये जाने हैं, ताकि पशुओं की सेहत और उत्पादकता बानी रहे। 
कार्यक्रम के दौरान कम्पनी के ऑपरेशनल हेड दुर्गेश अवस्थी ने ज्ञानधारा इंडस्ट्रीज के विजन और मिशन के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया की कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर ऋतू अग्रवाल द्वारा शुरू की गई “फार्मर्स फर्स्ट” की संकल्पना के तहत कंपनी हमेशा किसानो के विकास और उनकी आय बढ़ने  के लिए प्रतिबद्ध है। 
 
कार्यक्रम के दौरान किसानो को वैज्ञानिक पशु पोषण, डेयरी प्रबंधन और संतुलन पशु आहार के महत्व के बारे में जागरूक किया गया तथा किसानो की समस्याओं और सुझावो पर भी चर्चा की गई। 
 
इस अवसर पर कंपनी प्रोडक्शन जी.एम. हितेन्द्रपाल सिंह, सेल्स हेड रेजा मोहम्मद खान, राघवेंद्र सेंगर तथा अन्य ज्ञानधारा स्टाफ सहित विभिन्न क्षेत्रों से आये वितरक बंधु एवं किसान उपस्थित रहे। 

Related Articles

Back to top button