Breaking
सावन सोमवार पर CM योगी ने गोरखनाथ मंदिर में रुद्राभिषेक कियाMEA Press Briefing : FCRA पर अमेरिकी टिप्पणी को भारत ने किया खारिज, बोला ‘हमारी संसद ही लेगी फैसला’Rahul Gandhi का बड़ा आरोप: Delimitation से BJP छीनना चाहती है Tamil Nadu की ताकतApple ला रहा फोल्डेबल फ़ोन, 7.8-इंच स्क्रीन और A20 Pro चिपसेट वाला Iphone Ultraयुवाओं के नाम लिखा पत्र लिख धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफाCJP Protest: दिल्ली में सुरक्षा सख्त, 16 मेट्रो स्टेशन बंद, CRPF की 20 कंपनियां तैनातमानसून सत्र में कांग्रेस और विपक्ष ने की परीक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, राम मंदिर चंदा विवाद और नीट घोटाले पर कार्यस्थगन नोटिससोनम वांगचुक को निजी अस्पताल ट्रांसफर करने की मांग खारिज, परिवार को 24×7 मुलाकात की इजाजतरोहित शर्मा की 138 रन की धमाकेदार पारी, बने लॉर्ड्स में शतक लगाने वाले पहले भारतीय,BRICS का ड्रग्स के खिलाफ ऐलान, अंतरराष्ट्रीय सिंडिकेट पर लगाएगा पाबंदी
उत्तर प्रदेश

UP: 5 दरिंदों ने मिलकर किया लड़की का रेप, बेहोश हालत में मिली पीड़िता

लखनऊ: यूपी में एक और दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है 5 दरिंदों ने मिलकर एक लड़की का रेप किया है जिसमें एक नाबालिग लड़की भी शामिल है.बेसुध हालत में घर पहुंची लड़की ने जब परिजनों को घटना के बारे में बताया तो सबके होश उड़ गए। पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।मामले में पुलिस पर लापरवाही का भी आरोप लगाया जा रहा है। आरोप है कि पुलिस ने 14 अगस्त को दी गई तहरीर पर कोई कार्रवाई नहीं की। दबाव के बादग 19 अगस्त को मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दो आरोपी अब भी फरार बताये जा रहे हैं।

 

गैंगरेप की यह घटना तिंदवारी थाने की है। तिंदवारी थाना क्षेत्र के बेदा गांव निवासी लड़की से उस समय इश घटना को अंजाम दिया गया, जब वह अपने घर से जंगल की तरफ शौच करने के लिए गई थी। वहां घात लगाए बैठे हैवानों ने लड़की से दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। बाद में लड़की द्वारा आपबीती बताये जाने पर परिजनों ने गैंगरेप के तीन आरोपियों के खिलाफ में 14 अगस्त को शिकायत की लेकिन बताया जाता है कि पुलिस ने तब मामला दर्ज नहीं किया था। पीड़िता के परिजनों द्वारा अधिकारियों से गुहार लगाने के बाद पुलिस 19 अगस्त की रात को मामला दर्ज किया। पुलिस ने 3 युवकों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

 

बांदा एसपी अभिनंदन सिंह का कहना है कि 14 अगस्त को एक लड़की के साथ दुष्कर्म की वारदात हुई थी। परिजन थाने पहुंचे थे और सूचना देकर चले गए थे। लेकिन बाद में उन्होंने 19 अगस्त को पुलिस को लिखित तहरीर दी, जिसके बाद मामला दर्ज कर लिया गया। लड़की को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया गया है और 3 आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली गई है। मामले में 2 अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

Related Articles

Back to top button