Breaking
‘धुरंधर रॉ और अनदेखा’ देख भड़के दर्शक, बोले- ‘नया कुछ नहीं’रूस ने यूक्रेन युद्ध के लिए 217 भारतीयों को जबरदस्ती बनाया फौजी, 49 की मौतराष्ट्रपति भवन में पद्मा अवार्ड्स 2026 का आयोजन, दिग्गजों को मिला सम्मानगृह मंत्री परमेश्वर का ‘Cockroach Janta Party’ पर एक्शन, बोले- पुलिस का फैसला स्वतंत्रनेटफ्लिक्स पर रिलीज़ हुई ‘Dhurandhar: Raw and Undekha’, जाने क्या है खासह्यूमन ट्रैफिकिंग पर सुप्रीम कोर्ट का आदेश, 4 हफ्ते में AHTU बनाने को बोलापुलवामा हमले से जुड़ा आतंकवादी हमज़ा बुरहान पाकिस्तान में ढेर, हमलावरों ने गोलियों से किया छल्लीसीएम रेखा का ऐलान, दिल्ली में पानी-सीवर कनेक्शन सस्ताEarly News Hindi Daily E-Paper 20 May 2026वियतनाम के साथ रक्षा मंत्री की इमरजेंसी मीटिंग
अंतर्राष्ट्रीय

भूकंप से सीरिया में भारी तबाही, 86 की मौत; तुर्की में भी 53 मरे

तुर्की : तुर्की और मिडिल ईस्ट के कई देशों को भूकंप (Earthquake) ने दहला दिया है. तुर्की और सीरिया (Syria) में कई इमारतें भूकंप के झटकों के कारण गिर गई हैं. भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल (Richter Scale) पर 7.9 मापी गई है. ये भूकंप दक्षिणी तुर्की (Southern Turkey) में आया है और इसके झटके यूरोप में ग्रीस और मिडिल ईस्ट में सीरिया व लेबनान तक महसूस किए गए हैं. इस बीच, इटली ने भी सुनामी (Tsunami) का अलर्ट जारी कर दिया है. जहां तुर्की में 53 तो सीरिया में 86 लोगों की मौत की खबर है. कई लोग मलबे में दब गए हैं. उनको बाहर निकालने का काम रेस्क्यू टीमें कर रही हैं. दक्षिणी तुर्की के गाजियानटेप में भूकंप आया है. जानकारी के मुताबिक, भूकंप का केंद्र (Epicenter) जमीन के 10 किलोमीटर नीचे था.

सीरिया में भूकंप से हड़कंप मच गया है. यहां कई इमारतें भूकंप के कारण ढह गई हैं. वहीं, 200 लोग भूकंप की आफत के बाद घायल बताए जा रहे हैं. हर तरफ अफरातफरी का माहौल है. वहीं, तुर्की के अलग-अलग शहरों में करीब 53 लोगों की मौत हुई है और 700 से ज्यादा लोग घायल हैं. रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है.

तुर्की डिजास्टर एंड इमरजेंसी मैनेजमेंट प्रेसीडेंसी (AFAD) ने बताया कि तुर्की में 53 लोगों की मौत हो गई है. एक व्यक्ति की डूबने के कारण हो गई है. भूकंप आने के बाद 709 लोग घायल हो गए हैं. बताया जा रहा है कि ग्रीक आईलैंड पर दो लोग मृत पाए गए हैं. वहां, एक दीवार गिर गई है. लोगों को रेस्क्यू किया जा रहा है.

इजमिर में 17 भवनों को नुकसान

बताया जा रहा है कि तुर्की का इजमिर शहर भूकंप से काफी प्रभावित हुआ है. यहां 17 इमारतें या तो गिर गई हैं या उनको नुकसान पहुंचा है. करीब 2,000 लोग इस प्रभावित क्षेत्र में रहते हैं. उनके रहने के लिए अब टेंट लगाए जा रहे हैं. इजमिर में रहने वाले एक स्टूडेंट ने बताया कि इससे पहले इतना तेज भूकंप उसने नहीं देखा. 25-30 सेकंड तक धरती हिलती रही थी.

Related Articles

Back to top button