Breaking
Rahul Gandhi का बड़ा आरोप: Delimitation से BJP छीनना चाहती है Tamil Nadu की ताकतApple ला रहा फोल्डेबल फ़ोन, 7.8-इंच स्क्रीन और A20 Pro चिपसेट वाला Iphone Ultraयुवाओं के नाम लिखा पत्र लिख धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफाCJP Protest: दिल्ली में सुरक्षा सख्त, 16 मेट्रो स्टेशन बंद, CRPF की 20 कंपनियां तैनातमानसून सत्र में कांग्रेस और विपक्ष ने की परीक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, राम मंदिर चंदा विवाद और नीट घोटाले पर कार्यस्थगन नोटिससोनम वांगचुक को निजी अस्पताल ट्रांसफर करने की मांग खारिज, परिवार को 24×7 मुलाकात की इजाजतरोहित शर्मा की 138 रन की धमाकेदार पारी, बने लॉर्ड्स में शतक लगाने वाले पहले भारतीय,BRICS का ड्रग्स के खिलाफ ऐलान, अंतरराष्ट्रीय सिंडिकेट पर लगाएगा पाबंदीराजौरी के जंगलों में आतंकवादियों की घेराबंदी, कुपवाड़ा में Hideout ध्वस्तराम मंदिर से जुड़ा एक और घोटाला? टिन्नू ने हर महीने कमाए लाखों! प्राण प्रतिष्ठा के बाद से ही वीआईपी दर्शन करवाने के खेल में हर महीने लाखों रुपये की वसूली
बिहारराजनीतिराज्य

जदयू को ‘मिशन नीतीश’ के जरिए राष्ट्रीय पार्टी बनाने की कवायद

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में राज्य में तीसरे नंबर की पार्टी बन चुकी जनता दल (युनाइटेड) को अब राष्ट्रीय पार्टी बनने की कवायद तेज कर दी गई है। पार्टी अब अन्य राज्यों में संगठन का विस्तार करने की योजना बनाकर ‘मिशन नीतीश’ की घोषणा कर दी है। जदयू संसदीय दल के नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने सोमवार को कहा कि पूरे देश में ‘मिशन नीतीश’ चलाया जाएगा औए इसके तहत देश में राष्ट्रीय स्तर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को खड़ा किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि देश के स्तर पर नीतीश कुमार के व्यक्तित्व का प्रसार करना तथा उनकी स्वीकार्यता बढ़ाने के लिए कार्यकर्ता निकले हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी को पूरे बिहार और देश में नंबर वन पार्टी बनाएंगे।

उल्लेखनीय है कि रविवार को पार्टी की पटना में आयोजित राष्ट्रीय परिषद की बैठक में मुख्यमंत्री और पार्टी के पूर्व अध्यक्ष नीतीश कुमार ने कहा था कि पार्टी के सभी नेता पार्टी को राष्ट्रीय दल बनाने का संकल्प लें। इसके लिए चार राज्यों में पार्टी को मान्यता मिलना जरूरी है। उन्होंने कहा था कि पार्टी के विस्तार और मजबूती के लिए सभी नेताओं को अन्य राज्यों में जाना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि जरूरत पडे तो वे भी जाएंगें।

नीतीश के इस बयान के बाद जदयू अब अन्य राज्यों खासकर राज्यों में जिन में जल्द ही चुनाव होने वाले हैं, उस पर खास नजर रख रही है।

जदयू ने राष्ट्रीय परिषद की बैठक में उत्तर प्रदेश और मणिपुर विधानसभा चुनाव में अपने उम्मीदवारों को मैदान में उतारने के प्रस्ताव पर मुहर लगाई है। जदयू उत्तर प्रदेश में राजग के घटक दल के रुप में चुनाव लड़ना चाहता है, लेकिन अगर गठबंधन को लेकर बात नहीं बनी तो अकेले भी मैदान में उतरने की तैयारी में है।

जदयू संसदीय बोर्ड के अयक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने पार्टी के राष्ट्रीय परिषद की बैठक में पांच राज्यों में होने वाले विाानसभा चुनाव को लेकर घोषणा कर चुके हैं। उन्होंने तेवर दिखाते हुए कहा कि इन राज्यों में जदयू को अभी गठबांन की चिंता किये बगैर तैयारी में जुट जाना चाहिए।

उल्लेखनीय है कि जदयू भाजपा और दो अन्य छोटे दलों के साथ मिलकर बिहार में सरकार चला रही है। पिछले साल हुए विधानसभा चुनाव में जदयू राज्य में तीसरे नंबर की पार्टी बन गई है। राजग में भी भाजपा सबसे अधिक सीट जीतकर ‘बड़े भाई’ की भूमिका में है।

Related Articles

Back to top button