Breaking
भाजपा वोट चोरी और मतदाता सूची में गड़बड़ी करके लोकतंत्र को कमजोर करने का काम कर रही है- अखिलेशमोदी और अमित शाह के खिलाफ कार्रवाई होगी, ज्ञानेश कुमार CEC पद से हटेगा- राहुल गांधी2027 में 2017 दोहराना है, हर विधानसभा में कमल खिलाना है- केशव प्रसाद मौर्ययूपी विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा, बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करने की रणनीति तैयारभाजपा षडयंत्र करके विधान परिषद चुनाव जीतना चाहती थी- अखिलेशUP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत, प्रधानमंत्री मोदी के क्षेत्र वाराणसी शिक्षक सीट पर सपा का कब्जाएमएलसी चुनाव- बैलेट से चुनाव होने पर भी कांग्रेस एक भी सीट नहीं जीत पाई- BJPMLC Election Results 2026 LIVE: UP की 4 सीटों पर जीती भाजपा , वाराणसी में सपा की जीत , पटना में JDU ने लहराया झंडायूपी विधान परिषद चुनाव 2026: काशी में ही भाजपा की हार, सपा जीती शिक्षक एमएलसी सीटअमित शाह मानहानि केस में राहुल गाँधी को सुल्तानपुर की MP MLA कोर्ट ने किया बरी
उत्तर प्रदेश

किसानों को डी ए पी की बोरी 2400 रूपये के बजाए अब 1200 रूपये में मिलेगी

अर्ली न्यूज़ नेटवर्क 

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डी ए पी  खाद के लिए सब्सिडी में 140 प्रतिशत की वृद्धि किए जाने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी  का हार्दिक अभिनन्दन किया है। ज्ञातव्य है कि केन्द्र सरकार द्वारा डी ए पी खाद के लिए सब्सिडी 500 रुपए प्रति बैग से, 140 प्रतिशत बढ़ाकर 1200 रुपए प्रति बैग करने का निर्णय लिया गया है। इस निर्णय से किसानों को अब डी ए पी खाद पर 500 रुपए प्रति बोरी से बढ़कर 1200 रुपए प्रति बोरी की सब्सिडी मिलेगी। किसानों को डी ए पी की बोरी 2400 रुपए के बजाए अब 1200 रुपए में मिलेगी। मुख्यमंत्री  ने इस ऐतिहासिक व किसान हितैषी निर्णय के लिए किसानों की ओर से प्रधानमंत्री  के प्रति आभार व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री  ने कहा कि प्रधानमंत्री के इस निर्णय से किसान व्यापक स्तर पर लाभान्वित होंगे। डी ए पी खाद की प्रति बोरी सब्सिडी की राशि में कभी भी एक बार में इतनी वृद्धि नहीं की गई है। प्रधानमंत्री  के नेतृत्व में केन्द्र सरकार किसानों के हितों के लिए निरन्तर कार्य कर रही है। किसानों के जीवन में व्यापक सकारात्मक बदलावों के लिए प्रधानमंत्री  निरन्तर प्रयासरत है। यह फैसला भी किसान कल्याण के प्रति प्रधानमंत्री  की प्रतिबद्धता का जीवन्त उदाहरण है।
मुख्यमंत्री  ने कहा कि कृषि प्रधानता भारत की अर्थव्यवस्था का आधार है। प्रधानमंत्री किसानों की आय को दोगुना करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश सरकार केन्द्र व राज्य सरकार की योजनाओं के माध्यम से किसानों के कल्याण व उत्थान के लिए कृतसंकल्पित है। किसानों की आय को दोगुना करने के लक्ष्य को प्राप्त किए जाने के लिए उन्हें उन्नत तकनीक, प्रशिक्षण एवं अन्य किसान हितकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया जा रहा है। साथ ही, उन्हें सामाजिक सुरक्षा एवं कल्याण कार्यक्रमों से भी जोड़ा गया है। यह भी सुनिश्चित किया गया है कि किसानों को उनके उत्पाद उचित का मूल्य समय से पूर्ण पारदर्शिता के साथ डी0बी0टी0 के माध्यम से प्राप्त हो।

Related Articles

Back to top button