Breaking
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने 8वीं बार जीता एशिया कप, मोहसिन नकवी के हाथ से ट्रॉफी लेने से किया इनकारकुत्ते और बिल्लियों में एच5 बर्ड फ्लू के संक्रमण का खतरा, विशेषज्ञों ने दी सतर्क रहने की सलाहब्रिक्स समिट का समापन, दुनिया में बढ़ रहा तनाव, एक क्षेत्र तक संकट सीमित नहीं: PM मोदीModi-Jinping की मुलाकात, LAC से चीन ने घटाई सेनानीम करोली बाबा पर फिल्म हनुमान अंश ने कमाए 250 करोड़CM गुप्ता का ऐलान, बख्शे नहीं जाएंगे भ्रष्टाचारी चलेगा बुलडोजरमस्जिद के मलबे के नीचे 15 फीट गहरा कुआं, कलेक्ट्रेट परिसर में हड़कंपसत्य निकेतन हादसे में हुई 7 मौतों में से 5 छात्र जबकि एक 75 वर्षीय मजदूरदिल्ली सत्य निकेतन हादसे में 7 लोगों की मौत,5 घायलों का इलाज जारीदिल्ली सत्य निकेतन में गिरी बिल्डिंग हादसे में अभी तक 5 लोगों का रेस्क्यू किया गया
भक्ति पोस्ट

केले के पेड़ में जल चढ़ाए, करे माँ लक्ष्मी को प्रसन्न

हर इंसान के जीवन में कुछ न कुछ समस्या जरूर है। लेकिन एक समस्या कॉमन है, जो हर व्यक्ति के जीवन में होती है। वह है धन सम्पदा से जुड़ी होती है। धन हर व्यक्ति की आवश्यकता होती है, इसके अभाव में कोई भी जीवन नहीं जीना चाहता है।

यदि आप भी धन से जुड़ी समस्या से परेशान हैं तो आज हम आपको कुछ उपाय बताने जा रहे हैं, जिसे करने से आपके जीवन से धन की समस्या का खत्म हो सकता है। आइए आज हम आपको बताते है कि वह कौन से उपाय है।

यदि आप माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करना चाहते हैं तो हर दिन केले के पेड़ में जल चढ़ाएं और घी का दीपक जरूर जलाएं। यदि ऐसा करना हर दिन संभव ना हो तो इसे गुरुवार के दिन जरूर करें।

घर में खाना बने तो सबसे पहले गाय और कुत्ते के लिए खाना अलग निकाल दें और बाद में उसे गाय और कुत्ते को खिला दें। कहा जाता है कि ऐसा करने से आर्थिक समस्या दूर हो जाती है।

जब भी जातक खाना खाएं तो अपना मुंह उत्तर दिशा की ओर करके ही खाएं। कहा जाता है कि ऐसा करने से धन लाभ के साथ-साथ आयु में भी वृद्धि होती है।

पूजा के दौरान जातक जो अक्षत ( चावल ) आप लक्ष्मी जी पर चढ़ाते हैं उसे छोटे से कागज़ में पुड़िया बनाकर अपने पर्स में रख लें। कहा जाता है कि ऐसा करने से धन से जुड़ी समस्या खत्म हो जाती है।

कहा जाता है हर गुरुवार को तुलसी के पौधे में दूध अर्पित करने से जीवन में आर्थिक संपन्नता आती है।

Related Articles

Back to top button