Breaking
मुहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से लिया संन्यास, BCCI ने जताया आभारचुनावी हार के बाद चीफ ऑफ स्टाफ सुसी वाइल्स पद से हटीं, स्टीफन मिलर को कमानसीतापुर में 25 सवारियों से भरी ट्रॉली पर चढ़ा ट्रक, 5 की मौतभाजपा की लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ पदयात्रा में उमड़ा जनसैलाब, जाम से आम जनता हलकानवाराणसी के एक दिवसीय दौरे पर अखिलेश, बोले- भाजपा ही अराजकता हैग्लेंन मैक्सवेल ने 14 साल के सफर का किया अंत, इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यासदुनिया भर में जेलर 2 ने 810 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया, अन्य फिल्मों की कमाई धीमीदिल्ली में औसत AQI 331 पहुंचा, जहांगीरपुरी समेत कई इलाके गंभीर श्रेणी मेंनेपाल में लैंडिंग के दौरान दो हेलीकॉप्टर आपस में टकराए, विदेशी पर्यटक की मौतसमाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश के लिए श्राप है- योगी
अंतर्राष्ट्रीय

स्वीडन में 30 साल और उससे कम उम्र के लोगों को मॉडर्ना वैक्सीन पर लगाई गयी रोक

कोपनहेगन। स्वीडन की हैल्थ एजेंसियों ने बुधवार को मॉडर्ना कोविड-19 रोधी टीके (Moderna Vaccine) को 30 वर्ष और उससे कम आयु के लोगों को देने की अनुमति वापस ले ली और कहा कि ऐसा एहतियात के चलते किया गया.

स्वीडन की जन स्वास्थ्य एजेंसी ने एक बयान में कहा कि मॉडर्ना टीका देना निलंबित इसलिए किया गया है क्योंकि इससे हृदय की मांसपेशियों में सूजन जैसे दुष्प्रभाव का खतरा है. बयान में कहा गया कि इससे प्रभावित होने का खतरा बेहद कम है.

स्वीडन के मुख्य महामारी विज्ञान विशेषज्ञ एंडर्स टेगनेल ने कहा कि स्थिति का बारीकी से अध्ययन किया जाता है और तत्काल कार्रवाई करते हैं ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कोविड-19 रोधी टीका सुरक्षित हो और महामारी से प्रभावी सुरक्षा दे सके.

Related Articles

Back to top button