Breaking
अभिजीत दीपके की दादी के निधन पर विवाद, दिल्ली पुलिस ने दिया जवाबप्रदर्शन के बाद हिरासत में लिए गए लोगों को लेकर सुप्रीम कोर्ट का आया निर्देशदेश संसद से चलेगा,सड़क से नहीं- रविशंकर प्रसाददिल्ली पुलिस ने साउथ एवन्यू से ममता बनर्जी को डिटेन कियाराहुल गांधी प्रधानमंत्री पद के लायक नहीं-बीजेपीबृंदा करात समेत कई लेफ्ट के नेता गिरफ़्तारदिल्ली- CJP के 500 से ज़्यादा समर्थक हिरासत में लिए गएदिल्ली- काँग्रेस के ख़िलाफ़ बीजेपी महिला मोर्चा का प्रदर्शनCJP संस्थापक अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को दिल्ली पुलिस ने फ़्लाइट में किया गिरफ्तारINDIA गठबंधन ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से की मतपत्र से चुनाव कराने की मांग
उत्तर प्रदेश

पूर्व विधायक ने पीड़ित परिवार को दिया एक लाख

अर्ली न्यूज़ नेटवर्क 

जौनपुर। बदलापुर विधानसभा क्षेत्र के बहोरिकपुर विझवट ब्लॉक महराजगंज निवासी ज्ञान प्रकाश दुबे कथावाचक के क कार्य से अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे,परिवार में बीमार माता, पत्नी और दो बच्चें हैं, 22 दिन पूर्व उनकी मृत्यु हो गई। ऐसे में परिवार के सामने बड़ी समस्या आ गयी ।  परिवार के मुखिया के मृत्यु के बाद घर की स्थिति दयनीय हो गयीं। तब परिवार की बीमार माता बच्चों के साथ क्षेत्रीय विधायक रमेश मिश्रा के यहां अपनी गरीबी की गुहार लगातीं रही लेकिन मदद के नाम पर एक रुपये भी नहीं दियें बल्कि पिड़ित परिवार विधायक से मदद की उम्मीद के चक्कर मे हजारों रुपया किराया खर्च कर दिया । जब इस   परिवार की समस्या समाजवादी सरकार के पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री अरूण दुबे को बतायी गयी तो तत्काल उस परिवार से संपर्क कर अपने पिता पूर्व विधायक बाबा दुबे को अवगत कराया। पूर्व विधायक बाबा दुबे ने एक लाख रूपये की आर्थिक मदद उस पीड़ित परिवार के स्वयं घर जाकर पहुचाने का काम सूचना मिलने के दूसरी सुबह ही कर दिया।   पूर्व विधायक बाबा दूबे ने कहा सामाजिक कार्य के साथ असहाय लोगो की हर संभव मदद 35 वर्षों से करता आ रहा हूँ। साथ मे ग्राम वासियों समेत  प्रेम दूबे,दिनानाथ सिंह, यशकांत शुक्ला,अनुपम तिवारी आदिलोग मौजूद रहे । यह जानकारी समाजवादी पार्टी के जिला प्रवक्ता राहुल त्रिपाठी ने दिया।

Related Articles

Back to top button