Breaking
वाराणसी के एक दिवसीय दौरे पर अखिलेश, बोले- भाजपा ही अराजकता हैग्लेंन मैक्सवेल ने 14 साल के सफर का किया अंत, इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यासदुनिया भर में जेलर 2 ने 810 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया, अन्य फिल्मों की कमाई धीमीदिल्ली में औसत AQI 331 पहुंचा, जहांगीरपुरी समेत कई इलाके गंभीर श्रेणी मेंनेपाल में लैंडिंग के दौरान दो हेलीकॉप्टर आपस में टकराए, विदेशी पर्यटक की मौतसमाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश के लिए श्राप है- योगीAAP छोड़ने वाले 3 विधायक बीजेपी में शामिलUP वाले विदाई अच्छे से करते हैं- अखिलेश यादवउत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रकोष्ठ संकुल की बड़ी भूमिका होगी- वीडी शर्मावोटर्स को डोनाल्ड ट्रंप से नाराज? सीनेट में डेमोक्रेट्स को बढ़त
Main slide

हरियाणा में नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोप में सुनाई कड़ी सजा

हरियाणा: दो नाबालिग लड़कियों से हरकत करने वाले आरोपी को 10 साल की सजा सुनाई जाए.बाद में एक महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया था और अब हिसार कोर्ट ने उस दुकानदार को 10 साल की सजा सुना दी है. वहीं मोटा जुर्माना भी ठोका गया है जो अगर समय रहते नहीं दिया गया तो 6 महीने की अतिरिक्त सजा दे दी जाएगी.

 

छेड़छाड़ का आरोपी, 10 साल की सजा

 

केस की बात करें तो एक महिला ने चार अप्रैल 2019 को दुकानदार के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी. शिकायत में बताया गया था कि दुकानदार ने उसकी पोती के साथ अश्लील हरकत की थी. जब उसकी पोती दुकान पर गुड लेने गई थी, तब दुकानदार ने छेड़ने का प्रयास किया था. नाबालिग लड़की ने पूरी घटना की सूचना घर पर बताई थी. बाद में ये भी जानकारी मिली उस महिला के देवर की भी एक नाबालिग लड़की संग उस दुकानदार ने ऐसी ही हरकत की थी. ऐसे में अपराध का एक पुराना रिकॉर्ड था जिस वजह से पुलिस ने भी तुरंत एक्शन लेते हुए उस दुकानदार को गिरफ्तार कर लिया था. अब करीब दो साल बाद हिसार कोर्ट ने इस मामले में बड़ा फैसला सुनाया है.

 

जुर्माना भी ठोका गया

 

हिसार की अदालत ने दो नाबालिगों से छेड़छाड़ करने के मामले में दुकानदार को 10 साल कैद की सजा सुनाई है. ये भी कहा गया है कि अगर जुर्माना समय रहते नहीं अदा किया गया तो 6 माह की अतिरिक्त सजा काटनी होगी. इस फैसले पर पीड़ित के परिवार की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है, पुलिस ने भी अभी कोई बयान जारी नहीं किया है.

Related Articles

Back to top button