Breaking
समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश के लिए श्राप है- योगीAAP छोड़ने वाले 3 विधायक बीजेपी में शामिलUP वाले विदाई अच्छे से करते हैं- अखिलेश यादवउत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रकोष्ठ संकुल की बड़ी भूमिका होगी- वीडी शर्मावोटर्स को डोनाल्ड ट्रंप से नाराज? सीनेट में डेमोक्रेट्स को बढ़तभाजपा अपने राजनैतिक विरोधियों के साथ बदले की भावना से अन्याय, अत्याचार कर रही है- अखिलेशलोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ अभियान के तहत 4 नवंबर से प्रदेश में पदयात्राफ्लोरिडा में ट्रम्प के आवास के पास विमान हादसा, बिजनेस जेट क्रैश होने से 9 लोगों की मौतफिल्म इंडस्ट्री के किंग खान यानी की शाहरुख खान शाह रुख खान का 61वां जन्मदिनजेल से रिहाई के तुरंत बाद आजम खान गिरफ्तार, कोर्ट ने 14 दिनों की न्यायिक हिरासत
Breaking Newsराष्ट्रीय

पहाड़ों की बर्फबारी से मैदानी इलाकों की बदली आबो हवा,तो कही बारिश के आसार।

नई दिल्ली: पहाड़ो का बदला मौसम और हो रही बर्फबारी ने मैदानी इलाकों में ठंड का एहसास कराना शुरु कर दिया है जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी की वजह से मैदानी इलाकों में ठंड ने बढ़ गई है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, मध्यप्रदेश, राजस्थान समेत कई जगहों पर लोगों को सुबह-शाम अच्छी ठंड हो रही है।
वहीं दक्षिण के कई राज्यों में पिछले कई दिनों से बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग (MID) आज भी तमिलनाडु, तटीय आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, पुडुचेरी और केरल के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

मौसम विभाग मुताबिक अरब सागर में बना हवा का भारी दबाव अब आगे बढ़ गया है। लेकिन, सबसे ज्यादा मौसमी गतिविधियां दक्षिण भारत में ही देखने को मिलेंगी। मौसम विभाग का कहना है कि 11 नवंबर यानी आज तमिलनाडु के तमाम तटीय इलाकों, चेन्नई और पुडिचेरी तथा रायलसीमा, तटवर्ती आंध्रप्रदेश, केरल और आंतरिक कर्नाटक में भारी वर्षा होगी।
एक सिस्टम जो बंगाल की खाड़ी से पश्चिमी दिशा में आगे बढ़ रहा है अनुमान ये है कि यह दक्षिण के राज्यों में जिनमें बेंगलुरु, मैसूर आदि में भी अच्छी बारिश का कारण बनेगी। साथ ही इन इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ़्तार से हवा भी चल सकती है।

मौसम विभाग की चेतावनी के बाद राज्य सरकार ने भी अपने यहां के मछुआरों को बंगाल की खाड़ी और उससे सटे इलाकों से दूर रहने की हिदायत दी है। यह हालात अभी आने वाले चार से पांच दिनों तक दक्षिणी राज्यों में देखने को मिल सकते हैं।

मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे तक भारी बारिश की संभावना जताई है और इससे होने वाले खतरे को देखते हुए रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने कहा है कि बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना निम्न दबाव का क्षेत्र जल्द ही दबाव में बदल सकता है और अगले कुछ दिनों में पूरे तमिलनाडु में भारी बारिश होने की आशंका है। इसके मद्देनजर अगले 2 दिनों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग ने बताया कि इस कम दबाव के क्षेत्र के 11 नवंबर की शाम को तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश के तट से गुजरने की संभावना है। इस मौसम रुझान की वजह से अगले तीन से चार दिनों तक तमिलनाडु के बड़े हिस्से में बारिश होने की उम्मीद की जा रही है।

Related Articles

Back to top button