Breaking
पीएम पर भड़के राहुल गाँधी, नीट पेपर लीक पर एजुकेशन मिनिस्टर को बर्खास्त करने की करी मांगविराट कोहली ने संन्यास की अटकलों पर तोड़ी चुप्पी, बोले- मुझे बार-बार काबिलियत साबित करने की ज़रूरत नहींVirat Kohli ने संन्यास की अटकलों पर तोड़ी चुप्पी, बोले- मुझे बार-बार काबिलियत साबित करने की ज़रूरत नहींAKTU के वाइस चांसलर प्रो0 जे पी पांडेय का कार्यकाल 6 महीने बढ़ा‘धार का भोजशाला मंदिर है…’ हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, हिंदू पक्ष की मांग मंजूर, मुस्लिम पक्ष सुप्रीम कोर्ट गयाEarly News Hindi Daily E-Paper 15 May 2026पीएम ने किआ अपना काफिला आधा, जाने कितनी गाड़ियां और कमांडो चलेंगे?भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने प्रतीक यादव के निधन पर उनके आवास पर पहुंचकर शोक व्यक्त कियाभारत की एनर्जी सप्लाई पर आंच नहीं आने देंगे- रूसी विदेश मंत्रीअखिलेश सौतेले भाई प्रतीक यादव का निधन, क्या नुकसान बनी मौत की वजह?
उत्तर प्रदेश

यूपी के एक और जिले का जल्द होगा नामकरण,मुख्यमंत्री योगी ने लिया निर्णय ।

लखनऊ : उत्तर प्रदेश,बीजेपी सरकार मे जब से योगी आदित्य नाथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री क्या बने अब तक कई शहरों और रेलवे स्टेशनों के नाम बदले जा चुक हैं। अब यूपी के शहरों का भी नम्बर आ ही गया यूपी मे सबसे पहले बदायूं जिले का नाम बदलने जा रहा है।
बदायूं (up badaun) में ही एक कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस बात के संकेत दिए हैं कि उसका नाम बदला जाएगा। उन्होंने कहा कि प्राचीन काल में बदायूं को वेदामऊ नाम से जाना जाता था और यहां वेदों का अध्ययन हुआ करता था।

सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा कि ऐसा कुछ करने की बजाय सरकारों ने किसानों का पूरा दोहन किया और उन्हें किस्मत के भरोसे ही छोड़ दिया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, ‘एक दौर में बदायूं को वेदामऊ नाम से जाना जाता था। यह स्थान वेदों के अध्ययन का केंद्र हुआ करता था। यह भी कहा जाता है कि गंगा को धरती पर लाने वाले महाराज भगीरथ ने भी इसी धरती पर तपस्या की थी।’

मुख्यमंत्री ने कहा कि गंगा हजारों साल से हमें उर्वरक जमीन प्रदान कर रही है। गंगा और यमुना के किनारे की धरती को दुनिया के सबसे उपजाऊ इलाकों में से एक माना जाता है।

आपको बता दें कि यूपी सरकर इलाहाबाद का नाम बदलकर प्रयागराज (Prayagraj) कर चुकी है। इसके अलावा फैजाबाद जिले का नाम अब अयोध्या हो गया है। यही नहीं पूर्वी यूपी के मुगलसराय के रेलवे स्टेशन का नाम अब जनसंघ के संस्थापक रहे पंडित दीनदयाल उपाध्यायन के नाम पर कर दिया है। इसके अलावा भी कई गांवों का नाम बदला जा चुका है। ऐसे में अब सीएम योगी के बयान से इस बात के भी कयास लग रहे हैं कि क्या नाम बदलने के क्रम में अगला नंबर बदायूं का है।

Related Articles

Back to top button