Breaking
समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश के लिए श्राप है- योगीAAP छोड़ने वाले 3 विधायक बीजेपी में शामिलUP वाले विदाई अच्छे से करते हैं- अखिलेश यादवउत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रकोष्ठ संकुल की बड़ी भूमिका होगी- वीडी शर्मावोटर्स को डोनाल्ड ट्रंप से नाराज? सीनेट में डेमोक्रेट्स को बढ़तभाजपा अपने राजनैतिक विरोधियों के साथ बदले की भावना से अन्याय, अत्याचार कर रही है- अखिलेशलोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ अभियान के तहत 4 नवंबर से प्रदेश में पदयात्राफ्लोरिडा में ट्रम्प के आवास के पास विमान हादसा, बिजनेस जेट क्रैश होने से 9 लोगों की मौतफिल्म इंडस्ट्री के किंग खान यानी की शाहरुख खान शाह रुख खान का 61वां जन्मदिनजेल से रिहाई के तुरंत बाद आजम खान गिरफ्तार, कोर्ट ने 14 दिनों की न्यायिक हिरासत
Breaking NewsMain slideअंतर्राष्ट्रीय

वेनेज़ुएला में अमेरिकी कार्रवाई में क्यूबा के 32 अधिकारी मारे गए

अर्ली न्यूज़ नेटवर्क।

नई दिल्ली। क्यूबा की सरकार ने रविवार को पहली बार आधिकारिक तौर पर स्वीकार किया कि पिछले सप्ताहांत वेनेजुएला में हुए अमेरिकी सैन्य अभियान के दौरान उसके 32 अधिकारी मारे गए हैं।

क्यूबा के सरकारी टेलीविजन पर रविवार रात जारी एक बयान के अनुसार देश के सैन्य और पुलिस अधिकारी एक अभियान पर थे और यह अभियान वेनेजुएला की सरकार के अनुरोध पर अंजाम दिया जा रहा था। हालांकि, बयान में यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि क्यूबाई अधिकारी वेनेजुएला में किस अभियान में थे।

क्यूबा, वेनेजुएला का सहयोगी देश है और वर्षों से वहां अभियानों में सहायता के लिए अपने सैन्य और पुलिस बल भेजता रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फ्लोरिडा से वाशिंगटन लौटते समय एयर फोर्स वन विमान में पत्रकारों से कहा, ‘‘आपको पता है, कल कई क्यूबाई मारे गए। उस पक्ष के काफी लोग मारे गए, लेकिन हमारी तरफ कोई हताहत नहीं हुआ।

Related Articles

Back to top button