Breaking
भारत में दुनिया से एक दिन पहले रिलीज़ होगी टॉम हॉलैंड की ‘Spider-Man: Brand New Day’अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध विराम समझौता तय, यूरोप में होंगे हस्ताक्षरइंडियन नेवी ने जहाज से निकाल लाई जिंदा मिसाइल, हादसे को टालाबिहार में शराब माफियाओं पर सख्त एक्शन का आदेश, बुलाई हाई लेवल मीटिंगअमेरिका ने भारतीय जहाज ‘MT जलवीर’ पर किया हमला, शिप पर सवार हैं 20 नाविकममता को एक और बड़ा झटका, सांसद प्रकाश चिक बारिक ने राज्य सभा से दिया इस्तीफारजनीकांत-कमल हासन को लॉन्च करने वाले पद्मश्री विजेता डायरेक्टर भरतहिराजा का निधनजम्मू-कश्मीर: उरी सेक्टर में ग्रेनेड फटने से सेना के दो जवान शहीदअब दुश्मनो की खैर नहीं, भारत ने तैनात किए 12 परमाणु बमफिलीपीन्स में आया 7.8 तीव्रता का भूकंप, तटीय इलाकों में उठीं सुनामी
राष्ट्रीय

10 मार्च को बाबा मुख्यमंत्री की विदाई होने वाली है- अखिलेश

अखिलेश ने सीएम योगी पर निशाना साधते हुए पूछा कि क्या किसानों को कुचलने वाले मंत्री के बेटे के यहां भी बुलडोजर जाएगा। उन्होंने कहा, 'क्या मंत्री के बेटे (आशीष मिश्रा) के यहां बुलडोजर जाएगा, जिसने अपने वाहन से किसानों को कुचला था? क्या बुलडोजर लखीमपुर जाएगा? 25,000 रुपये का इनामी माफिया (धनंजय सिंह) क्रिकेट खेल रहा था। क्या बुलडोजर उसके यहां जाएगा?'

अर्ली न्यूज़ नेटवर्क –

लखनऊ । उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए मतदान जारी है। इस दौरान सपा अध्यक्ष और पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने पत्नी डिंपल के साथ जसवंतनगर में मतदान किया। मतदान के बाद उन्होंने सीएम योगी  पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि यूपी से बाबा मुख्यमंत्री की विदाई होने वाली है। वहीं डिंपल यादव ने लॉ एंड ऑर्डर को लेकर सवाल उठाए।

अखिलेस ने कहा, ’10 मार्च को साइकिल की सरकार बनने जा रही है और उत्तर प्रदेश से बाबा मुख्यमंत्री  की विदाई होने जा रही है। बीजेपी का सफाया होने जा रहा है। यूपी के किसान इन्हें माफ नहीं करेंगे। हमने पहले दो चरणों में शतक जड़ा है और इस चरण में भी सपा गठबंधन बाकी सभी से आगे होगा। जनता बीजेपी से नाखुश है और इस बार का चुनाव उसे उत्तर प्रदेश से हटाने के लिए है। वे (बीजेपी) चिंतित हैं कि जनता उनसे नाराज है, इसलिए उनकी भाषा और व्यवहार बदल गया है।’

यूपी सरकार द्वारा माफियाओं पर बुलडोजर चलाने को लेकर अखिलेश ने निशाना साधते हुए पूछा कि क्या किसानों को कुचलने वाले मंत्री के बेटे के यहां भी बुलडोजर जाएगा। उन्होंने कहा, ‘क्या मंत्री के बेटे (आशीष मिश्रा) के यहां बुलडोजर जाएगा, जिसने अपने वाहन से किसानों को कुचला था? क्या बुलडोजर लखीमपुर जाएगा? 25,000/-  का इनामी माफिया (धनंजय सिंह) क्रिकेट खेल रहा था। क्या बुलडोजर उसके यहां जाएगा? موقع قمار

Related Articles

Back to top button