Breaking
Rahul Gandhi के धरने पर Ravi Shankar Prasad ने कहा – यह अराजकता की राजनीति हैक्या इस देश में FIR की मांग करना क्या अनार्की है- कांग्रेसराहुल का ये धरना सस्ती लोकप्रियता के लिए है- नड्डाराहुल गाँधी के धरने को लेकर जेपी नड्डा की प्रेस- बोले ये राहुल की हताशा और हठयोग है, ये धरना छात्रों के लिए नहीं है.Delhi Police संसद मार्ग कार्यालय पर Rahul Gandhi का धरना ,बोले,FIR होगी तभी हटेंगे बीजेपी ने कहा राहुल अराजकता फैला रहे हैंसावन सोमवार पर CM योगी ने गोरखनाथ मंदिर में रुद्राभिषेक कियाMEA Press Briefing : FCRA पर अमेरिकी टिप्पणी को भारत ने किया खारिज, बोला ‘हमारी संसद ही लेगी फैसला’Rahul Gandhi का बड़ा आरोप: Delimitation से BJP छीनना चाहती है Tamil Nadu की ताकतApple ला रहा फोल्डेबल फ़ोन, 7.8-इंच स्क्रीन और A20 Pro चिपसेट वाला Iphone Ultraयुवाओं के नाम लिखा पत्र लिख धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा
उत्तर प्रदेश

शिवपाल ने कहा, जुमलों की सरकार को भगाने के लिए विकल्प अखिलेश, गठबंधन में नहीं कोई अड़चन ।

लखनऊ : 2022 के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवारों में अगर कोई विकल्प है तो अखिलेश यादव ही है, प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल यादव ने कहा कि यूपी की जनता सामाजिक परिवर्तन चाहती है, और जनता जनार्दन सरकार बदलने के लिए तैयार है। 2022 में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ही बनेंगे। प्रसपा तो चाहती है कि हमारे कार्यकर्ताओं का सम्मान बना रहे।
हम सपा से गठबंधन को तैयार हैं। हमारे जीतने वाले उम्मीदवार को गठबंधन से टिकट मिलना चाहिए। हमारी पार्टी के जीतने वाले चेहरों को नजरंदाज न किया जाए।

रविवार को पार्टी की सामाजिक परिवर्तन यात्रा कानपुर पहुंची। रास्ते में बातचीत के दौरान शिवपाल ने कहा कि हम चाहते हैं कि प्रदेश की सभी सेक्युलर पार्टियां एक मंच पर आएं और अखिलेश अगुवाई करें। सब साथ लड़ें तो अच्छा रहेगा। तभी हम भाजपा को सत्ता से बेदखल कर सकेंगे। दावा किया कि अगले विधानसभा चुनाव में प्रसपा किंग मेकर की भूमिका में होगी। बगैर प्रसपा के सहयोग के किसी भी पार्टी की सरकार नहीं बनेगी।
शिवपाल ने कहा कि 23 नवंबर को अयोध्या में भगवान श्रीराम के चरणों में शीश झुकाएंगे। भाजपा पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि जुमलों की सरकार ने एक भी वादा पूरा नहीं किया। कहा कि सपा से गठबंधन का प्रयास कर रहे हैं। हम उम्मीद करते हैं कि जल्द ही रास्ता निकल आएगा। अखिलेश साथ आए तो उनके लिए भी अच्छा होगा। एक सवाल के जवाब में कहा कि मुख्यमंत्री तो अखिलेश ही बनेंगे। गठबंधन में कोई न तो कोई अड़चन है और न ही कोई शर्त। बस किसी दिन बैठकर अंतिम रूप देना है।

Related Articles

Back to top button