Breaking
CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग के चलते कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस में झड़पAsian Games 2026 | Gold For India | कमलजीत और सुरुचि की जोड़ी ने रचा इतिहास, 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम में भारत को दिलाया गोल्डभारतीय महिला क्रिकेट टीम ने 8वीं बार जीता एशिया कप, मोहसिन नकवी के हाथ से ट्रॉफी लेने से किया इनकारकुत्ते और बिल्लियों में एच5 बर्ड फ्लू के संक्रमण का खतरा, विशेषज्ञों ने दी सतर्क रहने की सलाहब्रिक्स समिट का समापन, दुनिया में बढ़ रहा तनाव, एक क्षेत्र तक संकट सीमित नहीं: PM मोदीModi-Jinping की मुलाकात, LAC से चीन ने घटाई सेनानीम करोली बाबा पर फिल्म हनुमान अंश ने कमाए 250 करोड़CM गुप्ता का ऐलान, बख्शे नहीं जाएंगे भ्रष्टाचारी चलेगा बुलडोजरमस्जिद के मलबे के नीचे 15 फीट गहरा कुआं, कलेक्ट्रेट परिसर में हड़कंपसत्य निकेतन हादसे में हुई 7 मौतों में से 5 छात्र जबकि एक 75 वर्षीय मजदूर
उत्तर प्रदेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा होगा 340 किलोमीटर लंबे पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन ।

लखनऊः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस माह की 16 तरीख को उत्तर प्रदेश में 340 किलोमीटर लंबे पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन करने आ रहे हैं, यह एक्सप्रेस-वे पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश को जोड़ेगा।

करीब 42,000 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित, एक्सप्रेस-वे लखनऊ के चांद सराय गांव से शुरू होता है। यह एक्सप्रेस-वे लखनऊ, बाराबंकी, अमेठी, अयोध्या, सुल्तानपुर, अंबेडकर नगर, आजमगढ़, मऊ और गाजीपुर से होकर गुजरेगा।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आजमगढ़ के रास्ते लखनऊ से गाजीपुर तक छह लेन पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के निर्माण का शुभारंभ किया था। भविष्य में एक्सप्रेस-वे को आठ लेन तक बढ़ाया जा सकता है। योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार का दावा है कि एक्सप्रेस-वे न केवल औद्योगिक गतिविधियों के लिए रास्ता खोलेगा, बल्कि पूर्वांचल के विकास को भी बढ़ावा देगा और बड़ी संख्या में लोगों को रोजगार प्रदान करेगा।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सुल्तानपुर के कूरेभार के अरवलकीरी करवत में बने एयर स्टिप के पास आयोजित होने वाले उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे। इस दौरान यहां से फाइटर प्लेन भी उड़ान भरेंगे। प्रधानमंत्री का कार्यक्रम तय होने के बाद उत्तर प्रदेश शासन के साथ ही सुल्तानपुर जिला तथा पुलिस प्रशासन भी सक्रिय हो गया है।

Related Articles

Back to top button