Breaking
FBI की हैरान करने वाली रिपोर्ट, क्या अमेरिका में घुसकर मारेगा ईरान?HPCL के प्लांट में डबल मर्डर, पुलिस ने आरोपी के दोनों टांगों में मारा गोलीEarly News Hindi Daily E-Paper 13 March 2026Opposition के ‘Mic Off’ के आरोप पर स्पीकर ओम बिरला का पलटवार, कहा- मेरे पास कोई बटन नहीं हैदेश के कई शहरों में होटल रेस्ट्रोरेंट और ढाबे बंददेश भर में एलपीजी घरेलू सिलेंडर की किल्लत, जबकि कमर्शियल सिलेंडर मिलना बंदCM धामी- अग्निवीर को 10% रिजर्वेशन देकर सुरक्षित करेंगे भविष्यईरान के मिसाइल हमले हुए कम, क्या है तेहरान की नई रणनीति?नहीं बढ़ेगा LPG गैस का दाम? सरकारी सूत्रों ने कहा- देश में पर्याप्त स्टॉकबुकिंग में आ रही है समस्या, कई जगह गैस वेंडर नहीं उठा रहे फ़ोन
मनोरंजन

एक्टर्स ने 100% तक बढ़ा दी अपनी फीस, करण जौहर बोले- आखिर उन्हें 15 करोड़ क्यों दूं?

मुंबई। कोविड और लॉकडाउन की चोट बाकी इंडस्ट्रीज की तरह मनोरंजन जगत पर भी पड़ी। असर ये हुआ कि काम की रफ्तार धीमी पड़ गई। कलाकारों ने अपनी फीस बढ़ा दी और प्रोड्यूसर्स के पास लगाने के लिए पैसा नहीं बचा। लंबे वक्त तक थिएटर भी बंद रहे जिसका नुकसान सिनेमाघर मालिकों को भुगतना पड़ा। मनोरंजन जगत से जुड़ा हर आदमी प्रभावित हुआ और कलाकारों द्वारा 100 प्रतिशत तक फीस बढ़ाए जाने का नुकसान भी नजर आया।

एक्टर्स द्वारा लगातार फीस बढ़ाने जाने की बात पर अब दिग्गज फिल्ममेकर करण जौहर ने प्रतिक्रिया दी है। फिल्म कंपैनियन में प्रोड्यूसर्स की राउंड टेबल कॉन्फ्रेंस के दौरान करण जौहर ने कहा कि कई युवा कलाकारों ने अपनी फीस 100 पर्सेंट तक बढ़ा दी है। कई कलाकार ऐसी दलील देते हैं कि उनकी पिछली फिल्में नहीं चलीं या नहीं रिलीज हुईं इसलिए उन्होंने अपनी फीस बढ़ाई है।करण ने कहा कि ये सब कुछ तब हो रहा था जब फिल्म इंडस्ट्री प्रॉफिट बनाने के लिए मशक्कत कर रही थी और फिल्मों की शूटिंग और रिलीज रोकनी पड़ रही थी। रीमा कागती, जोया अख्तर, निखिल आडवाणी और समीर नायर जैसे दिग्गजों के साथ बैठे करण जौहर ने कहा कि टेक्नीशियन्स और राइटर्स को उनकी तुलना में बहुत कम पैसा मिलता है फिर भी उनकी डिमांड खत्म नहीं होती।

सभी प्रोड्यूसर्स इस बात पर सहमत हुए कि दिग्गज कलाकारों के लिए ये लॉजिक चलता है लेकिन युवा कलाकार जिन्होंने अभी इस काम में कदम भी नहीं रखा है उनके लिए ये बहुत बचकाना है। करण ने कहा, ‘इससे बेहतर होगा कि मैं टेक्निकल क्रू को पैसे दूं जो सही मायने में किसी फिल्म को खास बना देते हैं। मैं क्यों एक एक्टर को 15 करोड़ और एक एडिटर को 55 लाख रुपये दूं?’

Related Articles

Back to top button