Breaking
रजनीकांत-कमल हासन को लॉन्च करने वाले पद्मश्री विजेता डायरेक्टर भरतहिराजा का निधनजम्मू-कश्मीर: उरी सेक्टर में ग्रेनेड फटने से सेना के दो जवान शहीदअब दुश्मनो की खैर नहीं, भारत ने तैनात किए 12 परमाणु बमफिलीपीन्स में आया 7.8 तीव्रता का भूकंप, तटीय इलाकों में उठीं सुनामीINDIA Bloc मीटिंग में खरगे का मोदी सरकार पर हमला, विदेश नीति से लेकर SIR तक उठाए आरोपRealme P4R आगमन, 8000mAh बैटरी से मचाएगा तहलका, जानें फीचर्सटॉम क्रूज के को-स्टार जेम्स हैंडी की हत्या, गर्लफ्रेंड का बेटा कातिलरूस ने भारत को दिया 5वीं पीढ़ी के Su-57 स्टील्थ फाइटर जेट का ऑफरकॉकरोच जनता पार्टी की पहली रैली में भारी भीड़, राजनेताओं की उड़ी नींदकुवैत एयरपोर्ट पर ड्रोन अटैक, एक भारतीय की मौत
मनोरंजन

इमोशनल हुईं फेरे लेते वक्त कटरीना कैफ, देखें आगे क्या हुआ

मुंबई। कटरीना कैफ और विकी कौशल राजस्थान के सिक्स सेंसेस फोर्ट बरवाड़ा में सात फेरे ले चुके हैं। 7 दिसम्बर से ही इस कपल के प्री-वेडिंग फंक्शन शुरू हो चुके थे और बीती शाम ही दोनों ने सात जन्मों के लिए एक-दूसरे का हाथ थाम लिया है। गुरुवार रात कटरीना कैफ और विकी कौशल ने सोशल मीडिया पर शादी की कुछ तस्वीरें शेयर की थी। इन तस्वीरों को वायरल होने में जरा भी देर नहीं लगी। बॉलीवुड सेलेब्स से लेकर आम जनता की ओर से इस कपल को लगातार बधाइयां मिल रही हैं। शादी की तस्वीरों में कटरीना और विकी की जोड़ी बेहद ही खूबसूरत लग रही है। डिजाइनर सब्यसाची के लहंगे में तो कटरीना किसी राजकुमारी से कम नहीं लग रही थी। शादी की हर रस्म को कटरीना कैफ ने खुशी-खुसी निभाया लेकिन एक वक्त ऐसा भी आया जब वो सभी के सामने इमोशनल हो गईं। विकी कौशल संग सात फेरे लेते वक्त कटरीना कैफ की आंखें खुशी से भर आई थीं और सामने आई इस तस्वीरों में ये साफ झलक रहा है।

शादी की एक तस्वीर में विकी कौशल और कटरीना कैफ मंडप में बैठे हुए नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को अगर आप ध्यान से देखेंगे तो कटरीना की आंखों में आंसू साफ नजर आएंगे। फेरों के वक्त जैसे ही कटरीना इमोशनल हुईं, विकी ने तुरंत उनका हाथ थाम लिया। शादी की तस्वीरों को देखने के बाद कुछ फैंस इस बात को साफ-साफ नोटिस भी कर पा रहे हैं।

आज सुबह ही कटरीना कैफ और विकी कौशल सवाई माधोपुर से जयपुर एयरपोर्ट के लिए निकल चुके हैं। माना जा रहा है एयरपोर्ट से ये कपल मुंबई के लिए फ्लाइट पकड़ेगा। फिलहाल तो सुनने में यही आ रहा था कि विकी कौशल और कटरीना कैफ राजस्थान में 12 दिसम्बर तक रहने की प्लानिंग कर रहे हैं। मुंबई वापस आते ही ये कपल इंडस्ट्री के खास दोस्तों के लिए एक रिसेप्शन पार्टी का भी आयोजन करने वाला है।

Related Articles

Back to top button