Breaking
अमित शाह मानहानि केस में राहुल गाँधी को सुल्तानपुर की MP MLA कोर्ट ने किया बरीकाँग्रेस की राजनीति का स्तर हर रोज़ गिर रहा है- राजनाथ सिंहबीजेपी को बड़ा झटका, सुतानपुर MP MLA कोर्ट ने राहुल गाँधी को किया बरी।सर्बिआ में अलेक्जेंडर वुसिक ने मानी हार, छात्र आंदोलन बढ़ेगा आगेसुल्तापुर एमपी एमएलए कोर्ट से मानहानि केस में राहुल गाँधी बरीकांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बयान से बवाल, -माफी मांगें, नहीं तो प्रदर्शन- BJPDG ITBP के बयान पर विदेश मंत्रालय ने दी प्रतिक्रिया, कहा- भारत-चीन बॉर्डर इलाकों में स्थिति तब बिगड़ जाती है… राहुल गाँधी चंपत होकर चम्पा हो गए-बीजेपीराहुल गाँधी के सभी प्रयोग विफल रहे-सुधांशु त्रिवेदीराहुल गाँधी इस देश के लिए पहेली बने-बीजेपी
Breaking Newsअर्ली बिज़नेस

Airtel यूजर्स की जेब पर पड़ा अत्यधिक भार, रिचार्ज हुआ महंगा ।

नई दिल्ली : Airtel के रिचार्ज प्लान्स के दाम बढ़ गए हैं, प्लान्स की नई दरें आज से लागू हो गई हैं। Airtel कंपनी ने प्रीपेड प्लान्स के अलावा डेटा ऐड-ऑन प्लान्स को भी महंगा किया है। इससे पहले Vodafone-idea के प्लान्स भी कल से महंगे हो गए थे।Vodafone-idea और Airtel के ज्यादातर प्लान्स एक जैसे ही हैं। Airtel के प्लान्स 500 रुपये तक महंगे हुए हैं। कंपनी ने अपने पॉपुलर प्लान्स को भी महंगा किया है।

नई कीमतों को ऑफिशियल साइट पर लिस्ट कर दिया गया है। कंपनी ने कहा है प्लान की कीमत बढ़ाने से उन्हें एवरजे रेवन्यू पर यूजर (ARPU)को 200 रुपये तक पहुंचाने में मदद मिलेगी। Vi ने भी प्लान बढ़ाने का यही कारण दिया है।

Airtel का बेस प्लान जो 79 रुपये का था उसे बढ़ाकर कंपनी ने 99 रुपये कर दिया है। यानी बेस प्लान की कीमत में 20 रुपये का इजाफा किया गया है। कंपनी इससे पहले भी बेस प्लान को महंगा कर चुकी है। कस्टमर्स को सिम चालू रखने के लिए अब कम से कम 99 रुपये का रिचार्ज करवाना होगा।

Airtel का 149 रुपये वाला प्लान 179 रुपये का हो गया है। इसी तरह Airtel ने 219 रुपये के प्लान की की कीमत बढ़ाकर 265 रुपये कर दी है। कंपनी का 249 रुपये वाला प्लान अब 299 रुपये का हो गया है जबकि 298 रुपये के प्लान के लिए अब 359 रुपये खर्च करने होंगे।

कंपनी का 399 रुपये वाला प्लान अब 479 रुपये का हो गया है। Airtel के 449 रुपये वाले प्लान के लिए अब आपको 549 रुपये खर्च करने होंगे। कंपनी के प़पुलर 598 रुपये वाले प्लान की कीमत अब 719 रुपये हो गई है। 379 रुपये वाला प्लान अब 455 रुपये का हो गया है।

Airtel का 698 रुपये वाला प्लान 839 रुपये, 1498 रुपये वाला प्लान 1799 और 2498 रुपये वाला प्लान 2999 रुपये का हो गया है। कंपनी ने डेटा प्लान्स को भी महंगा किया है। 48 रुपये वाले प्लान की कीमत 58 हो गई है। 98 रुपये के डेटा पैक की कीमत को 118 रुपये कर दिया गया है। कंपनी का 251 रुपये वाला प्लान अब आपको 301 रुपये का पड़ेगा।

Related Articles

Back to top button