Breaking
भारत इस संकट का डट कर मुकाबला कर रहा है- मोदीपश्चिम एशिया में एक महीने से जंग- मोदीअफवाह फ़ैलाने वालों को देश माफ़ नहीं करेगा- मोदीदिल्ली-NCR में PM मोदी ने किया जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटनवेस्ट एशिया संकट पर PM मोदी की मुख्यमंत्रियों संग बैठक, एनर्जी सिक्योरिटी पर मंथनLPG टैंकर जग वसंत पहुंचा गुजरात, भारत को मिली बड़ी राहतIran Israel US War Day 25 Updates: ट्रंप के ‘शांति वार्ता’ के दावे को ईरान ने किया धुंआ-धुंआ, बहरीन और कुवैतदिल्ली सरकार का बजट सीएम रेखा गुप्ता ने किया पेशIran के हमले से दहला Israel, भाषण के बीच President Herzog को बंकर में लेना पड़ा सहाराईरान युद्ध पर ट्रम्प का ऐलान,अगले 5 दिनों तक बिजली संयंत्रों पर हमलों को टालने का लिया फ़ैसला
राष्ट्रीय

BJP में आने के बाद राहुल नार्वेकर का बढ़ा कद, बने महाराष्ट्र विधानसभा के स्पीकर

नई दिल्ली। महाराष्ट्र विधानसभा स्पीकर चुनाव (Maharashtra Assembly Speaker Election) में बीजेपी (BJP) और सीएम एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) गुट के उम्मीदवार राहुल नार्वेकर (Rahul Narvekar) की जीत हो गई है. विधानसभा में हेडकाउंट के जरिए वोटिंग प्रक्रिया संपन्न हुई. वोटिंग में राहुल नार्वेकर ने बहुमत के आंकड़े को पा लिया है. राहुल नार्वेकर के पक्ष में 164 वोट पड़े. राहुल नार्वेकर ने विपक्ष के उम्मीदवार राजन साल्वी को बड़े अंदर से हरा दिया है. राजन साल्वी (Rajan Salvi) बहुमत के आंकड़े के आसपास भी नहीं पहुंच पाए. हालांकि पहले से ही उम्मीद जताई जा रही थी कि राहुल नार्वेकर की महाराष्ट्र विधानसभा स्पीकर चुनाव में जीत होगी. आंकड़े उनके पक्ष में थे. बता दें कि राहुल नार्वेकर, मुंबई की कोलाबा विधानसभा से बीजेपी विधायक हैं. साल 2019 में महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले वो भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए थे. इससे पहले राहुल नार्वेकर एनसीपी और शिवसेना से जुडे़ रह चुके हैं.

Related Articles

Back to top button