Breaking
भाजपा की लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ पदयात्रा में उमड़ा जनसैलाब, जाम से आम जनता हलकानवाराणसी के एक दिवसीय दौरे पर अखिलेश, बोले- भाजपा ही अराजकता हैग्लेंन मैक्सवेल ने 14 साल के सफर का किया अंत, इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यासदुनिया भर में जेलर 2 ने 810 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया, अन्य फिल्मों की कमाई धीमीदिल्ली में औसत AQI 331 पहुंचा, जहांगीरपुरी समेत कई इलाके गंभीर श्रेणी मेंनेपाल में लैंडिंग के दौरान दो हेलीकॉप्टर आपस में टकराए, विदेशी पर्यटक की मौतसमाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश के लिए श्राप है- योगीAAP छोड़ने वाले 3 विधायक बीजेपी में शामिलUP वाले विदाई अच्छे से करते हैं- अखिलेश यादवउत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रकोष्ठ संकुल की बड़ी भूमिका होगी- वीडी शर्मा
अंतर्राष्ट्रीय

इजरायल के हवाई हमले में गई हमास के कमांडर की जान, आतंकी संगठन ने कहा- बड़ा नुकसान

अर्ली न्यूज़ नेटवर्क-

गाजा /(फिलीस्तीन). इजरायल के हवाई हमले में उग्रवादी संगठन हमास का गाजा सिटी कमांडर मारा गया है. हमास ने इसकी पुष्टि की है. हमास ने हमले के बारे में बारे में बताया कि इजरायल के हमले में बसम ईसा (Bassem Issa) नाम के कमांडर की मौत हो गई. वहीं, इजराइल के हमलों में गाजा में मरने वाले फिलस्तीनियों की संख्या 43 हो गई है. इनमें 13 बच्चे और तीन महिलाएं शामिल हैं. करीब 300 लोग घायल हुए हैं.

एक बयान जारी कर हमास ने बताया है कि दो दिन से गाजा में जारी लड़ाई में ईसा दूसरे कई साथियों के साथ मारा गया है. इससे पहले, इजरायल की आंतरिक खुफिया एजेंसी ने कहा था कि इजरायल के हवाई हमलों में ईसा और हमास के दूसरे उग्रवादी मारे गए हैं. गाजा पट्टी में ईसा और दूसरे कमांडरों को अलग-अलग जगहों का जिम्मा दिया गया था. माना जा रहा है कि 2014 में गाजा की जंग के बाद से बुधवार के हमले में मारा जाने वाला बसम ईसा हमास का अब तक का सबसे बड़ा अधिकारी था.

सेना ने बुधवार को एक बयान जारी कर कहा कि उसने जटिल और अपनी तरह का पहला अभियान चलाया था. उसने कहा कि जिन लोगों को निशाना बनाया गया था वे “हमास के जनरल स्टाफ का अहम हिस्सा” थे और समूह की सैन्य इकाई के प्रमुख के करीबी माने जाते थे. इस बीच प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि अरब नागरिकों द्वारा व्यापक प्रदर्शनों को रोकने के लिए इज़राइल जरूरत पड़ने पर अधिक ताकत का इस्तेमाल करेगा. इन प्रदर्शनों की वजह से लोग घायल हुए हैं गिरफ्तार हुए हैं और संपत्ति का नुकसान हुआ है.

पिछले कई दिनों से बढ़ा है तनाव

नेतन्याहू ने बुधवार को कहा कि इज़राइल सीमा पुलिस बल की तैनाती करके अराजकता रोकेगा. यरूशलम में हिंसा और हाल के दिनों में गाजा पट्टी में इजराइल और हमास के चरमपंथियों के बीच भारी लड़ाई के बाद अशांति बढ़ी है. यह लड़ाई यरूशलम को लेकर विवाद से संबंधित है.

भारतीय नर्स की भी हमले में गई जान

इजरायली हवाई हमले के जवाब में हमास ने अब तक का सबसे बड़ा हमला किया था और एक के बाद एक 130 रॉकेट तेलअवीव और अन्‍य आबादी वाले इलाकों की ओर दागे थे. इस हमले की चपेट में आने से एक भारतीय नर्स की मौत हो गई.

Related Articles

Back to top button