Breaking
भाजपा की लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ पदयात्रा में उमड़ा जनसैलाब, जाम से आम जनता हलकानवाराणसी के एक दिवसीय दौरे पर अखिलेश, बोले- भाजपा ही अराजकता हैग्लेंन मैक्सवेल ने 14 साल के सफर का किया अंत, इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यासदुनिया भर में जेलर 2 ने 810 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया, अन्य फिल्मों की कमाई धीमीदिल्ली में औसत AQI 331 पहुंचा, जहांगीरपुरी समेत कई इलाके गंभीर श्रेणी मेंनेपाल में लैंडिंग के दौरान दो हेलीकॉप्टर आपस में टकराए, विदेशी पर्यटक की मौतसमाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश के लिए श्राप है- योगीAAP छोड़ने वाले 3 विधायक बीजेपी में शामिलUP वाले विदाई अच्छे से करते हैं- अखिलेश यादवउत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रकोष्ठ संकुल की बड़ी भूमिका होगी- वीडी शर्मा
एजुकेशन

सीएमएस के छात्रों ने 12वीं की बोर्ड परीक्षा कराने हेतु की अपील

कोरोना संक्रमण के तेजी से घटते स्तर के बावजूद 12वीं की बोर्ड परीक्षा न होने के दशा अपने भविष्य को लेकर चिंता व्यक्त की छात्रों को अपने दो वर्षों के कठिन परिश्रम का वास्तविक परिणाम न मिलने की चिंता

अर्ली न्यूज़ नेटवर्क  

लखनऊ, 18 जून। सिटी मोन्टेसरी स्कूल के छात्रों तथा संस्थापक-प्रबन्धक व प्रख्यात शिक्षाविद्, डॉ जगदीश गाँधी ने 12वीं की बोर्ड परीक्षा के आयोजन करने के लिए, ऑनलाइन प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से अपील करी और कहा कि 12th की बोर्ड परीक्षा अवश्य कराई जाए ताकि देश के लाखों छात्रों के दो वर्षों के कठिन परिश्रम का वास्तविक परिणाम उन्हें मिल सके और उनके भविष्य के साथ न्याय हो सके।

सिटी मोन्टेसरी स्कूल के कक्षा 12वीं के छात्र एकलव्य अग्रवाल, श्रुति शुक्ला, स्नेहा अरोरा और एकाग्र गुप्ता ने कहा कि कोरोना संक्रमण के तेजी से घटते स्तर के बावजूद परीक्षा न होने की दशा में अपने भविष्य को लेकर लिए चिंता व्यक्त की और कहा की 30-30-40 के फार्मूले वह संतुष्ट नहीं हैं क्योंकि जिन छात्रों ने मेहनत नहीं करी है उन्हें भी इस फॉर्मूले से अच्छे मार्क्स मिल जाएंगे।

डॉ जगदीश गाँधी ने कहा कि विद्यार्थी जीवन कि पहला पड़ाव दशवीं तथा दूसरा पड़ाव बारहवीं होता है जो कि बहुत ही महत्त्वपूर्ण होता है। बारहवीं की बोर्ड परीक्षा से छात्रों का भविष्य निर्धारित होता है।

डॉ गाँधी अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहते है कि जिस प्रकार से NEET, IIT, JEE, विश्वविद्यालय प्रवेश हेतु *प्रवेश परीक्षा का आयोजन कराया जाएगा एवं अन्य प्रतियोगी प्ररीक्षाओं का आयोजन करा रहे है और जिसमें की लाखो बच्चे बैठेंगें उसी प्रकार से पूरी सावधानी के साथ बारहवीं की बोर्ड परीक्षा करना सुनिश्चित की जानी चाहिए ।

Related Articles

Back to top button