Breaking
युवाओं के नाम लिखा पत्र लिख धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफाCJP Protest: दिल्ली में सुरक्षा सख्त, 16 मेट्रो स्टेशन बंद, CRPF की 20 कंपनियां तैनातमानसून सत्र में कांग्रेस और विपक्ष ने की परीक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, राम मंदिर चंदा विवाद और नीट घोटाले पर कार्यस्थगन नोटिससोनम वांगचुक को निजी अस्पताल ट्रांसफर करने की मांग खारिज, परिवार को 24×7 मुलाकात की इजाजतरोहित शर्मा की 138 रन की धमाकेदार पारी, बने लॉर्ड्स में शतक लगाने वाले पहले भारतीय,BRICS का ड्रग्स के खिलाफ ऐलान, अंतरराष्ट्रीय सिंडिकेट पर लगाएगा पाबंदीराजौरी के जंगलों में आतंकवादियों की घेराबंदी, कुपवाड़ा में Hideout ध्वस्तराम मंदिर से जुड़ा एक और घोटाला? टिन्नू ने हर महीने कमाए लाखों! प्राण प्रतिष्ठा के बाद से ही वीआईपी दर्शन करवाने के खेल में हर महीने लाखों रुपये की वसूलीमंदिर ट्रस्ट द्वारा खरीदी गई जमीनो को लेकर भी जांचराम मंदिर चढ़ावा चोरी-डकैती के ऊपर भी कोई शब्द हो वो इस्तेमाल होना चाहिए- अखिलेश
उत्तर प्रदेश

यूपी में खत्म हुआ रविवार का लॉकडाउन, अब गुजारना होगा इन नियमों से

यूपी: कोरोना की दूसरी लहर (Corona Second Wave) पर काबू पाने के बाद योगी सरकार (Yogi Government) ने रक्षा बंधन से वीकेंड लॉकडाउन (Weekend Lockdown) खत्म करने का फैसला लिया है. रविवार से प्रदेश में अब हर दिन बाजार खुल सकेंगे. हालांकि रात्रिकालीन कर्फ्यू अभी जारी रहेगा. राज्य सरकार ने यह फैसला कोरोना के नए मामलों में लगातार आ रही कमी के मद्देनजर लिया है. बीते 14 अगस्त से शनिवार का लॉकडाउन खत्म कर दिया गया था. अब रविवार का भी लॉकडाउन खत्म हो गया है. रात्रि 10 बजे से सुबह 6 बजे तक का कर्फ्यू जारी रहेगा.

 

अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी की ओर से शासनादेश के अनुसार पूरे सप्ताह सुबह छह बजे से रात्रि 10 बजे तक कोविड गाइडलाइन पालन करने की शर्त पर सभी गतिविधियों की अनुमति दी गई है. प्रत्येक बाजारों में पूर्व की भांति साप्ताहिक बंदी यथावत लागू रहेगी. इससे पहले 11 अगस्त को सरकार ने शनिवार की साप्ताहिक बंदी समाप्त कर दी थी. हालांकि इस दौरान दो गज की दूरी बनाए रखने, मास्क लगाने और सैनिटाइजर का प्रयोग करने का निर्देश भी दिया गया है. सरकार के इस फैसले से व्यापारियों को काफी राहत मिली है.

 

सीएम योगी ने दिए ये निर्देश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि एग्रेसिव ट्रेसिंग, टेस्टिंग और ट्रीटमेंट के साथ-साथ तेज टीकाकरण की नीति को उत्तर प्रदेश ने बेहतर ढंग से क्रियान्वित किया है. प्रदेश में अब तक 07 करोड़ 01 लाख 69 हजार से अधिक कोविड सैम्पल की जांच की जा चुकी है, तो 06 करोड़ 24 लाख से अधिक वैक्सीन लगाई जा चुकी हैं. 05 करोड़ 26 लाख से अधिक प्रदेशवासियों ने कम से कम वैक्सीन की एक डोज प्राप्त कर ली है, जबकि टीके की दोनों डोज प्राप्त करने वालों की संख्या एक करोड़ के पार हो गई है.

Related Articles

Back to top button