Breaking
एलपीजी की किल्लत ख़तम, रसोई गैस लेकर आ रहे हैं दो जहाजों को ईरान के अधिकार क्षेत्र से गुजरने की मिली अनुमतिFBI की हैरान करने वाली रिपोर्ट, क्या अमेरिका में घुसकर मारेगा ईरान?HPCL के प्लांट में डबल मर्डर, पुलिस ने आरोपी के दोनों टांगों में मारा गोलीEarly News Hindi Daily E-Paper 13 March 2026Opposition के ‘Mic Off’ के आरोप पर स्पीकर ओम बिरला का पलटवार, कहा- मेरे पास कोई बटन नहीं हैदेश के कई शहरों में होटल रेस्ट्रोरेंट और ढाबे बंददेश भर में एलपीजी घरेलू सिलेंडर की किल्लत, जबकि कमर्शियल सिलेंडर मिलना बंदCM धामी- अग्निवीर को 10% रिजर्वेशन देकर सुरक्षित करेंगे भविष्यईरान के मिसाइल हमले हुए कम, क्या है तेहरान की नई रणनीति?नहीं बढ़ेगा LPG गैस का दाम? सरकारी सूत्रों ने कहा- देश में पर्याप्त स्टॉक
एजुकेशन

अध्यापक अभिभावक पुरातन छात्र कार्यक्रम आयोजित!

सीतापुर/महोली- प्राथमिक विद्यालय सील्हापुर वि.क्षेत्र महोली में  अध्यापक अभिभावक पुरातन छात्र कार्यक्रम , बालवटिका (ECCE) के अंतर्गत चहक कार्यक्रम, कक्षा 5 के बच्चों का वार्षिक परीक्षाफल व पुरस्कार वितरण,स्कूल चलो अभियान का शुभारंभ किया गया।
आदरणीय खंड शिक्षा अधिकारी महोली श्री प्रभाष कुंवर श्रीवास्तव जी के द्वारा माँ सरस्वती पूजन ,वंदना करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया खंड शिक्षा अधिकारी  के द्वारा बच्चों को *एंड्रॉयड प्रोजेटर,VR प्लेयर के माध्यम से डिजिटल शिक्षा के प्रदान करने के लिए *स्मार्ट क्लास* का उद्घाटन किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी व समस्त ARP श्री अनिल मिश्रा, श्री अतन शुक्ला,श्री अनूप मिश्रा,श्री अनुपम जी के द्वारा उपस्थित शिक्षकों,बच्चों, अभिभावकों,पुरातन छात्र छात्राओं का मार्गदर्शन किया गया और मेधावी छात्रों और पुरातन छात्रों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
प्राथमिक विद्यालय सील्हापुर प्रधानाध्यापक श्री संतोष गुप्ता जी ने आए हुए अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किया अंत में नाश्ता और मिष्ठान वितरण करते कक्षा 5 के बच्चों का विदाई कार्यक्रम किया गया! इस अवसर पर श्री तुलाराम (ग्राम प्रधान प्रतिनिधि), संतोष निषाद,पूजा शुक्ला,श्रीरामलखन,श्रीमती रामलली,श्रीमती मीना शुक्ला,श्री अनूप मिश्रा,श्री राकेश मिश्रा,श्री बालगोविंद,श्रीमती आरती शुक्ला,श्रीमती मातेश्वरी,श्री सुरेश वर्मा,श्री सरनाम वर्मा,श्री हरवेंद्र गौतम,श्री सौरभ पोरवाल,श्री शिवाकांत शुक्ला आदि शिक्षक , अभिभावक पुरातन छात्र उपस्थित रहे

Related Articles

Back to top button