Breaking
सभी दल सदन को सुचारु संचालन हेतु सहयोग करें-सतीश महानाजापान के संसदीय पीएम टाकायची की होगी प्रचंड जीत? विपक्ष बिखरा हुआबांग्लादेशी हिन्दुओं को मोहन भगवत ने दी सलाह, कहा- भागे नहीं, संघर्ष करेंEarly News Hindi Daily E-Paper 8 February 2026इस्लामाबाद में शिया मस्जिद पर हमले की भारत ने की कड़ी निंदा, मृतकों और घायलों के प्रति जताई संवेदना29 साल पुरानी फाइल खुलते ही देर रात अरेस्ट हुए MP पप्पू यादव, अस्पताल में भर्तीWPL 2026: RCB दूसरी बार बनी चैंपियन, कप्तान स्मृति मंधाना के तूफान ने दिल्ली को हराया‘बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा पर हमला’, धमकी भरे कॉल्स के बाद घर में घुसे हमलावर, मैनेजर ने किया खुलासाUS की इमीग्रेशन पालिसी में बड़ बदलाव, H-2B वीजा का बढ़ा कोटा, इंडियन वर्कर्स पर क्या होगा असर, जानेचेन्नई में H5N1 वायरस से सैकड़ों कौवों की मौत, खतरनाक वायरस की पुष्टि के चलते एडवाइजरी जारी
Breaking Newsउत्तर प्रदेशराज्य

यूपी सरकार द्वारा आजम खान के महाविद्यालय मे स्थापना दिवस

मुरादाबाद, जिस प्रकार से उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने रामपुर सांसद आजम खां की मुहम्मद अली जौहर महाविद्यालय की भूमि पर अपना अधिपत्य स्थापित किया वो शिक्षण संस्थान के लिए अति उत्तम कार्य है, बन्द पड़े शिक्षण संस्थान को पुनः प्रारम्भ किया गया, कब्जे में लेने के करीब एक सप्ताह बाद स्थापना दिवस समारोह मनाया गया।
छात्रों ने कोविड गाइड लाइन का अनुपालन करते हुए कार्यक्रम पेश किए। यूनीवर्सिटी में हुए कार्यक्रम में कुलपति सुल्तान मोहम्मद खान ने कहा कि छात्र कोविड गाइड लाइन का अनुपालन करते हुए अपनी पढ़ाई जारी रखें। यूनिवर्सिटी का नाम रोशन करें। कार्यक्रम की शुरुआत मोहम्मद सलमान तथा मोहम्मद सूफियान ने तिलावत से की। छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक का्रयक्रम पेश किए। यूनिवर्सिटी के सफर पर कविता पाठ किया। इस मौके पर प्रशासनिक अधिकारी अकबर मसूद, डा. अब्दुल बहाव, डा. राजेश यादव, डा. अखलाक, अफरोज जहां आदि मौजूद रहे।
दूसरी ओर जौहर यूनिवर्सिटी में मिशन शक्ति के तहत महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया गया। आनलाइन वेबीनार का शुभारंभ महिला सेल की अध्यक्ष डाक्टर स्वाति सिंह राणा ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि जब तक नारी को शिक्षा और सम्मान नहीं मिलेगा तब तक किसी देश की उन्नति असंभव है। कृषि विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर डाक्टर रेखा सिरोही के द्वारा आयोजित वेबीनार की मुख्य वक्ता डाक्टर पुलकित अग्रवाल ने पोक्सो एक्ट पर अपने विचार रखे। कहा कि महिलाओं को अपने अधिकारों के बारे में विस्तृत जानकारी होनी चाहिए।
किशोरियों /किशोरों के लिए अलग कानून की आवश्यक्ता अनुभव कर 1992 में शामिल किया गया। अक्सर ऐसा देखा जाता है अपराधी नाबालिक होने की आड़ में बड़ा अपराध कर बैठता है। अगर वह पकड़ भी लिया जाता है तो कानून की आड़ में बच जाता है। इस अवसर पर मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी के समस्त प्रोफेसरों ने इस वेबीनार में भाग लिया। डाक्टर फरहा रहमान ,डाक्टर गुलसफा, डाक्टर गुलरेज ,इंजीनियर दरशखा, प्रीति विश्वास, अकरम, इरम खान, ताहिर आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button