Breaking
एलपीजी की किल्लत ख़तम, रसोई गैस लेकर आ रहे हैं दो जहाजों को ईरान के अधिकार क्षेत्र से गुजरने की मिली अनुमतिFBI की हैरान करने वाली रिपोर्ट, क्या अमेरिका में घुसकर मारेगा ईरान?HPCL के प्लांट में डबल मर्डर, पुलिस ने आरोपी के दोनों टांगों में मारा गोलीEarly News Hindi Daily E-Paper 13 March 2026Opposition के ‘Mic Off’ के आरोप पर स्पीकर ओम बिरला का पलटवार, कहा- मेरे पास कोई बटन नहीं हैदेश के कई शहरों में होटल रेस्ट्रोरेंट और ढाबे बंददेश भर में एलपीजी घरेलू सिलेंडर की किल्लत, जबकि कमर्शियल सिलेंडर मिलना बंदCM धामी- अग्निवीर को 10% रिजर्वेशन देकर सुरक्षित करेंगे भविष्यईरान के मिसाइल हमले हुए कम, क्या है तेहरान की नई रणनीति?नहीं बढ़ेगा LPG गैस का दाम? सरकारी सूत्रों ने कहा- देश में पर्याप्त स्टॉक
राष्ट्रीय

अगस्त का महीना लेकर आया हर भारतीय के लिए अच्छी खबर, PM Modi ने ट्वीट कर के दी जानकारी

दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी () आज (2 अगस्त) वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए एक नया डिजिटल सॉल्यूशन (Digital Solutions) लॉन्च करने जा रहे हैं. इस बीच पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा कि अगस्त महीने की शुरुआत में ऐसी घटनाओं से हुई हैं, जो हर भारतीय के लिए सुखद है. इसके साथ ही दूसरे ट्वीट में उन्होंने ओलंपिक में भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन की तारीफ करते हुए कहा कि आशा है कि भारत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए 130 करोड़ भारतीय कड़ी मेहनत जारी रखेंगे.

पीएम नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने ट्वीट कर कहा, ‘जैसे ही भारत ने अगस्त में प्रवेश किया है, जो अमृत महोत्सव (Amrut Mahotsav) की शुरुआत का प्रतीक है. हमने कई ऐसी घटनाएं देखी हैं जो हर भारतीय के लिए सुखद हैं. रिकॉर्ड टीकाकरण (कोरोना वैक्सीन) हुआ है और उच्च जीएसटी संख्या भी मजबूत आर्थिक गतिविधि का संकेत दे रही है.’

दूसरे ट्वीट में पीएम मोदी (PM Modi) ने कहा, “पीवी सिंधु ने न केवल एक योग्य पदक जीता है, बल्कि हमने ओलंपिक में पुरुष और महिला हॉकी टीमों के ऐतिहासिक प्रयासों को भी देखा है. मुझे आशा है कि 130 करोड़ भारतीय, भारत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए कड़ी मेहनत करना जारी रखेंगे, क्योंकि देश अमृत महोत्सव मना रहा है.

पीएम नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आज एक नया डिजिटल सॉल्यूशन लॉन्च करेंगे. यह ई-वाउचर-आधारित डिजिटल पेमेंट सॉल्यून e-RUPI होगा. इसका मुख्य उद्देश्य डिजिटल पेमेंट को आसान और साथ ही इसे सुरक्षित बनाना भी है. e-RUPI को नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया ने वित्तीय सेवा विभाग, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय और राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण के साथ मिलकर बनाया है.

Related Articles

Back to top button