Breaking
रजनीकांत-कमल हासन को लॉन्च करने वाले पद्मश्री विजेता डायरेक्टर भरतहिराजा का निधनजम्मू-कश्मीर: उरी सेक्टर में ग्रेनेड फटने से सेना के दो जवान शहीदअब दुश्मनो की खैर नहीं, भारत ने तैनात किए 12 परमाणु बमफिलीपीन्स में आया 7.8 तीव्रता का भूकंप, तटीय इलाकों में उठीं सुनामीINDIA Bloc मीटिंग में खरगे का मोदी सरकार पर हमला, विदेश नीति से लेकर SIR तक उठाए आरोपRealme P4R आगमन, 8000mAh बैटरी से मचाएगा तहलका, जानें फीचर्सटॉम क्रूज के को-स्टार जेम्स हैंडी की हत्या, गर्लफ्रेंड का बेटा कातिलरूस ने भारत को दिया 5वीं पीढ़ी के Su-57 स्टील्थ फाइटर जेट का ऑफरकॉकरोच जनता पार्टी की पहली रैली में भारी भीड़, राजनेताओं की उड़ी नींदकुवैत एयरपोर्ट पर ड्रोन अटैक, एक भारतीय की मौत
Main slideराष्ट्रीय

न्यूज़ीलैंड में सबसे पहले नए साल का जश्न शुरू

अर्ली न्यूज़ नेटवर्क।

नई दिल्ली। दुनिया में नए साल 2025 का आगाज हो गया,न्यूजीलैंड की राजधानी ऑकलैंड के लोगों ने सबसे पहले नए साल का जश्न मनाना शुरू कर दिया। यहां 31 दिसंबर रात की 12 बजते ही लोगों ने सड़क के बाहर आकर नए साल का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान लोगों ने जमकर आतिशबाजी भी की। यहां भारत से 7 घंटा पहले नया साल मनाया जाता है।

दुनिया भर में, कई लोग अभी नए साल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, लेकिन न्यूजीलैंड के लोगों ने नया साल मनाना शुरू कर दिया है। यहां 31 दिसंबर रात की 12 बजते ही लोगों ने 2025 का जोरदार स्वागत किया।

अन्य देशों की बात करें तो न्यूजीलैंड के बाद ऑस्ट्रेलिया, जापान, उत्तर और दक्षिण कोरिया में नए साल का जश्न मनाया जाएगा। उस वक्त भारत में 31 दिसंबर की रात साढ़े 8 बज रहे होंगे। भारत से पहले नया साल मनाने वाले अन्य देशों में इंडोनेशिया, थाईलैंड, म्यांमार, बांग्लादेश और नेपाल का नंबर है। इसके बाद भारत और श्रीलंका में एक साथ न्यू ईयर सेलीब्रेशन होता है। भारत के बाद पाकिस्तान और अफगानिस्तान का नंबर आता है।

Related Articles

Back to top button