Breaking
फ्लोरिडा में ट्रम्प के आवास के पास विमान हादसा, बिजनेस जेट क्रैश होने से 9 लोगों की मौतफिल्म इंडस्ट्री के किंग खान यानी की शाहरुख खान शाह रुख खान का 61वां जन्मदिनजेल से रिहाई के तुरंत बाद आजम खान गिरफ्तार, कोर्ट ने 14 दिनों की न्यायिक हिरासतराहुल गाँधी का आरोप, बीजेपी ने दुकाने बंद करवाईभाजपा वोट चोरी और मतदाता सूची में गड़बड़ी करके लोकतंत्र को कमजोर करने का काम कर रही है- अखिलेशमोदी और अमित शाह के खिलाफ कार्रवाई होगी, ज्ञानेश कुमार CEC पद से हटेगा- राहुल गांधी2027 में 2017 दोहराना है, हर विधानसभा में कमल खिलाना है- केशव प्रसाद मौर्ययूपी विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा, बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करने की रणनीति तैयारभाजपा षडयंत्र करके विधान परिषद चुनाव जीतना चाहती थी- अखिलेशUP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत, प्रधानमंत्री मोदी के क्षेत्र वाराणसी शिक्षक सीट पर सपा का कब्जा
पश्चिम बंगालराज्य

पश्चिम बंगाल में कोरोना के 20 हजार से अधिक नए केस, 129 की गयी जान

अर्ली न्यूज़ नेटवर्क

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 20 हजार 839 नए मामले सामने आए हैं और संक्रमण की वजह से 129 मरीजों की मौत हुई है. राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने इस बात की जानकारी दी. नए आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 19 हजार 181 लोग इलाज के बाद डिस्चार्ज हुए हैं.

स्वास्थ्य विभाग की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक, नए मामलों के सामने आने के बाद राज्य में कोरोना के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 10 लाख 73 हजार 956 हो गई है. वहीं अब तक इलाज के बाद कुल 9 लाख 30 हजार 886 लोग ठीक हुए हैं. पश्चिम बंगाल में कोरोना की वजह से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 12 हजार 857 हो गया है. वहीं मौजूदा समय में राज्य में इलाज करा रहे मरीजों यानी एक्टिव केस की संख्या 1 लाख 30 हजार 213 हो गई है.

तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अरूप विश्वास ने गुरुवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल विधानसभ चुनाव जीतने पर अधिक ध्यान लगाकर कोविड-19 की दूसरी लहर की अनदेखी की जिसके फलस्वरूप देश में कोरोना वायरस की स्थिति बिगड़ी. उन्होंने यह भी दावा किया कि बीजेपी नीत केंद्र सरकार में दिशादृष्टि का अभाव है और उसने संक्रमण की दूसरी लहर का मुकाबला करने के लिए कोई कदम नहीं उठाया फलस्वरूप, ‘ देश मौत की शैय्या में तब्दील हो गया.’’

राज्य के विद्युत मंत्री विश्वास ने कहा, ‘‘ बीजेपी अपने तात्कालिक एजेंडे से परे सोचती ही नहीं है. किसी भी राज्य में चुनाव जीतने के लिए उसने दूसरी लहर की चेतावनी पर ध्यान ही नहीं दिया. प्रधानमंत्री एवं केंद्रीय गृह मंत्री इन महीनों में पश्चिम बंगाल चुनाव जीतने पर अधिक ध्यान लगा रहे थे. ’’ उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस सरकार सभी संभावित कदम उठाकर पश्चिम बंगाल में इस महामारी से संभलने के लिए यथासंभव प्रयास कर रही है. विश्वास ने बंगाल में टीका विनिर्माण इकाई नहीं लगाने को लेकर भी केंद्र की आलोचना की. ममता बनर्जी सरकार ने राज्य में ऐसी इकाई लगाने का अनुरोध किया था.

Related Articles

Back to top button