Breaking
भाजपा की लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ पदयात्रा में उमड़ा जनसैलाब, जाम से आम जनता हलकानवाराणसी के एक दिवसीय दौरे पर अखिलेश, बोले- भाजपा ही अराजकता हैग्लेंन मैक्सवेल ने 14 साल के सफर का किया अंत, इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यासदुनिया भर में जेलर 2 ने 810 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया, अन्य फिल्मों की कमाई धीमीदिल्ली में औसत AQI 331 पहुंचा, जहांगीरपुरी समेत कई इलाके गंभीर श्रेणी मेंनेपाल में लैंडिंग के दौरान दो हेलीकॉप्टर आपस में टकराए, विदेशी पर्यटक की मौतसमाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश के लिए श्राप है- योगीAAP छोड़ने वाले 3 विधायक बीजेपी में शामिलUP वाले विदाई अच्छे से करते हैं- अखिलेश यादवउत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रकोष्ठ संकुल की बड़ी भूमिका होगी- वीडी शर्मा
मनोरंजन

रणबीर की शादी पर कैटरीना और दीपिका ने किया रिएक्ट, ये बात कही

मुंबई। रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) ने लंबे रिलेशनशिप के बाद आलिया भट्ट (Alia Bhatt) के साथ शादी रचा ली है. दोनों ने 14 अप्रैल को धूमधाम से शादी की है. शादी के बाद कपल पर सेलेब्स जमकर प्यार लुटा रहे हैं और उन्हें बधाइयां दे रहे हैं. वहीं, कैटरीना कैफ और दीपिका पादुकोण ने भी रणबीर-आलिया को शादी की बधाई दी है.

आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी शादी की तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह पति रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) के साथ नजर आ रही हैं. उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘दोस्तों और परिवार के बीच इस घर में हमारे पसंदीदा स्पॉट (बालकनी) में, जहां हमने अपने रिलेशनशिप के पांच साल बिताएं, वहीं आज हमने शादी कर ली है. हमारे जीवन के इस महत्वपूर्ण पल में आप सभी के प्यार के लिए शुक्रिया’. आलिया और रणबीर की फोटोज इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रही हैं.

आलिया के इस पोस्ट पर कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) ने रिएक्ट किया है. उन्होंने कमेंट करते हुए लिखा, ‘आप दोनों को ढेर सारी शुभकामनाएं. ढेर सारा प्यार और खुशियां’. वहीं, दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने भी पोस्ट पर कमेंट करते हुए कपल को शादी की बधाई दी है. उन्होंने लिखा, ‘जिंदगीभर के प्यार, खुशी और हंसी की कामना करती हूं’. इसके साथ ही उन्होंने हार्ट इमोजी भी बनाई है. मालूम हो दीपिका और कैटरीना का नाम रणबीर कपूर के साथ जुड़ चुका है. शादी से पहले रणबीर दोनों एक्ट्रेस के साथ अलग-अलग टाइम में रिलेशन में रहे हैं.

हाल ही में आलिया के भाई राहुल भट्ट (Rahul Bhatt) ने आलिया और रणबीर (Alia Bhatt Ranbir Kapoor Wedding) की शादी को लेकर एक दिलचस्प बात बताई है. उन्होंने बताया कि आलिया और रणबीर ने शादी के दौरान सिर्फ 4 फेरे लिए थे. इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक राहुल भट्ट ने बताया कि उनके खास पंडित की मौजूदगी में आलिया और रणबीर ने चार फेरे लिए थे. उन्होंने पंडित के अनुसार कपल के ऐसा करने के पीछे की वजह भी बताई है.

राहुल (Rahul Bhatt) ने कहा कि उनके एक खास पंडित आए थे, जो पिछले चार सालों से कपूर परिवार के पंडित है. उन्होंने (पंडित) हर फेरे का महत्व समझाया. एक फेरा होता है धर्म के लिए और दूसरा संतान के लिए. तो ये सब वास्तव में बहुत आकर्षक था. मैं एक ऐसे घर से ताल्लुक रखता हूं, जहां कई धर्मों के लोग हैं. शादी में 7 फेरे नहीं, बल्कि 4 फेरे लिए गए और मैं चारों फेरों के वहीं पर था.

Related Articles

Back to top button