Breaking
भाजपा की लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ पदयात्रा में उमड़ा जनसैलाब, जाम से आम जनता हलकानवाराणसी के एक दिवसीय दौरे पर अखिलेश, बोले- भाजपा ही अराजकता हैग्लेंन मैक्सवेल ने 14 साल के सफर का किया अंत, इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यासदुनिया भर में जेलर 2 ने 810 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया, अन्य फिल्मों की कमाई धीमीदिल्ली में औसत AQI 331 पहुंचा, जहांगीरपुरी समेत कई इलाके गंभीर श्रेणी मेंनेपाल में लैंडिंग के दौरान दो हेलीकॉप्टर आपस में टकराए, विदेशी पर्यटक की मौतसमाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश के लिए श्राप है- योगीAAP छोड़ने वाले 3 विधायक बीजेपी में शामिलUP वाले विदाई अच्छे से करते हैं- अखिलेश यादवउत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रकोष्ठ संकुल की बड़ी भूमिका होगी- वीडी शर्मा
अंतर्राष्ट्रीय

अमेरिका चीनी जासूस, US एयरोस्पेस के सीक्रेट चुराने वाले को हो सकती है 60 साल जेल |

चीन (China) के एक जासूस को कई अमेरिकी एविएशन और एयरोस्पेस कंपनियों के ट्रेड सीक्रेट चुराने की साजिश रचने का दोषी ठहराया गया है.अमेरिका (America) में प्रत्यर्पित किए गए पहले चीनी जासूस यानजुन जू (Yanjun Xu) को आर्थिक जासूसी करने के प्रयास और साजिश का दोषी ठहराया गया है. इसके अलावा, जू को ट्रेड सीक्रेट की चोरी करने और ट्रेड सीक्रेट को चुराने के प्रयास के लिए दोषी पाया गया है. अमेरिकी न्याय विभाग ने इसकी जानकारी दी है. ये जासूस (Chinese Spy) चीनी राज्य सुरक्षा मंत्रालय के लिए काम करता है.
एक प्रेस रिलीज के मुताबिक, इस फैसले का मतलब ये है कि यानजुन को सभी उल्लंघनों के लिए कुल मिलाकर 60 साल जेल की कैद में बिताने पड़ सकते हैं. इसके अलावा, उसे पांच मिलियन डॉलर का जुर्माना भी भरना पड़ सकता है. उसे संघीय जिला अदालत के जज द्वारा सजा सुनाई जाएगी. एफबीआई के सहायक निदेशक एलन कोहलर जूनियर ने एक बयान में कहा, ब्यूरो दर्जनों अमेरिकी एजेंसियों के साथ काम कर रहा है, ताकि पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना द्वारा चलाए जाने वाले जासूसी अभियानों का मुकाबला करने के लिए सूचना और संसाधनों को साझा किया जा सके
कोहलर ने कहा, जिन लोगों को चीन के वास्तविक गोल्स पर संदेह है, उनके लिए ये फैसला जगाने वाला है. चीन अपनी अर्थव्यवस्था और सेना को लाभ पहुंचाने के लिए अमेरिकी तकनीक की चोरी कर रहा है. 2013 की बात करें तो, यानजुन पर चीन की ओर से आर्थिक जासूसी करने और ट्रेड सीक्रेट चुराने के लिए कई उपनामों का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया गया था. रिलीज में बताया गया है कि चीनी जासूस के निशाने पर कई सारी अमेरिकी एविएशन और एयरोस्पेस कंपनियां थीं. इसमें जीई एविएशन भी शामिल थी, जो जनरल इलेक्ट्रिक कंपनी (General Electric Co) की एक यूनिट है.

चीनी जासूस यानजुन जू को सबसे पहले 2018 में बेल्जियम में गिरफ्तार किया गया था. चीन की तरफ से शुक्रवार को सुनाए गए फैसले को लेकर अभी तक कोई भी टिप्पणी नहीं की गई है. बीजिंग ने पहले इस तरह के आरोपों को खारिज कर दिया और कहा कि इस तरह के आरोपों का कोई आधार नहीं है. अमेरिकी न्याय विभाग के एक बयान के अनुसार, जू चीन के राज्य सुरक्षा मंत्रालय की जिआंगसु शाखा के एक वरिष्ठ सदस्य है. ये एक एजेंसी जो काउंटर-इंटेलिजेंस, विदेशी खुफिया और आंतरिक सुरक्षा के लिए जिम्मेदार है. , CIA ने चीन को अमेरिका के लिए सबसे बड़ा खतरा बताया है.

Related Articles

Back to top button