Breaking
युवाओं के नाम लिखा पत्र लिख धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफाCJP Protest: दिल्ली में सुरक्षा सख्त, 16 मेट्रो स्टेशन बंद, CRPF की 20 कंपनियां तैनातमानसून सत्र में कांग्रेस और विपक्ष ने की परीक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, राम मंदिर चंदा विवाद और नीट घोटाले पर कार्यस्थगन नोटिससोनम वांगचुक को निजी अस्पताल ट्रांसफर करने की मांग खारिज, परिवार को 24×7 मुलाकात की इजाजतरोहित शर्मा की 138 रन की धमाकेदार पारी, बने लॉर्ड्स में शतक लगाने वाले पहले भारतीय,BRICS का ड्रग्स के खिलाफ ऐलान, अंतरराष्ट्रीय सिंडिकेट पर लगाएगा पाबंदीराजौरी के जंगलों में आतंकवादियों की घेराबंदी, कुपवाड़ा में Hideout ध्वस्तराम मंदिर से जुड़ा एक और घोटाला? टिन्नू ने हर महीने कमाए लाखों! प्राण प्रतिष्ठा के बाद से ही वीआईपी दर्शन करवाने के खेल में हर महीने लाखों रुपये की वसूलीमंदिर ट्रस्ट द्वारा खरीदी गई जमीनो को लेकर भी जांचराम मंदिर चढ़ावा चोरी-डकैती के ऊपर भी कोई शब्द हो वो इस्तेमाल होना चाहिए- अखिलेश
Breaking Newsउत्तर प्रदेशराजनीतिराज्य

‘भारत बंद’ की राष्ट्रव्यापी सफलता ने भाजपा के हाथ-पैर फुला दिए : अखिलेश यादव

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने केन्द्र के नये विवादित कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों द्वारा सोमवार को आहूत ‘भारत बंद’ को सफल करार दिया और कहा कि ‘भारत बंद’ की राष्ट्रव्यापी सफलता ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के हाथ-पैर फुला दिए हैं और भाजपा के नेता व समर्थक घर से निकलने का साहस नहीं जुटा पाए।

सपा प्रमुख ने सोमवार की देर रात ट्वीट किया,’ ‘भारत बंद’ की राष्ट्रव्यापी सफलता ने सत्तारूढ़ भाजपा के हाथ-पैर फुला दिए हैं। भाजपा के नेता एवं समर्थक आज घर से निकलने का साहस नहीं जुटा पाए। भाजपा चुनाव जीतने के लिए जिन पूंजीपतियों की ऋणी रही है उनके इशारे पर ही काम कर रही है।”

गौरतलब है कि केन्द्र के नये विवादित कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों द्वारा सोमवार को आहूत ‘भारत बंद’ का उत्तर प्रदेश में मिला-जुला असर दिखा।

राज्य के प्रमुख विपक्षी दलों- समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी और कांग्रेस ने किसानों के इस भारत बंद का समर्थन किया था। मुजफ्फरनगर में पांच सितंबर को आयोजित किसान महापंचायत में संयुक्त किसान मोर्चा ने केन्द्र के नये विवादित कृषि कानूनों के खिलाफ 27 सितंबर, सोमवार को ‘भारत बंद’ का आह्वान किया था।

Related Articles

Back to top button