Breaking
FBI की हैरान करने वाली रिपोर्ट, क्या अमेरिका में घुसकर मारेगा ईरान?HPCL के प्लांट में डबल मर्डर, पुलिस ने आरोपी के दोनों टांगों में मारा गोलीEarly News Hindi Daily E-Paper 13 March 2026Opposition के ‘Mic Off’ के आरोप पर स्पीकर ओम बिरला का पलटवार, कहा- मेरे पास कोई बटन नहीं हैदेश के कई शहरों में होटल रेस्ट्रोरेंट और ढाबे बंददेश भर में एलपीजी घरेलू सिलेंडर की किल्लत, जबकि कमर्शियल सिलेंडर मिलना बंदCM धामी- अग्निवीर को 10% रिजर्वेशन देकर सुरक्षित करेंगे भविष्यईरान के मिसाइल हमले हुए कम, क्या है तेहरान की नई रणनीति?नहीं बढ़ेगा LPG गैस का दाम? सरकारी सूत्रों ने कहा- देश में पर्याप्त स्टॉकबुकिंग में आ रही है समस्या, कई जगह गैस वेंडर नहीं उठा रहे फ़ोन
उत्तर प्रदेश

आस्था और राजनीति में आकर्षण का केंद्र राम का नाम,बीजेपी और सपा में तकरार |

लखनऊ ; राम मंदिर तो बन गया परन्तु चुनावी मुद्दा राम का नाम आज भी राजनीतिज्ञों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है , उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में लगभग हर राजनीतिक दल राम का नाम भुनाने की कोशिश में लगा हुआ है। इसी विषय पर समाजवादी पार्टी के नेता अनुराग भदौरिया ने भाजपा को घेरा। उन्होंने कहा, बीजेपी का हाल यह है कि राम राम जपना—पराया माल अपना।

भदौरिया ने कहा, प्रभु राम हमारे लिए आस्था हैं और भारतीय जनता पार्टी के लिए राजनीति का विषय। इनका प्रभु राम से कोई लेना-देना नहीं है। अगर ये लोग प्रभु राम को आराध्य मानते तो उनके बच्चों की देखभाल करते। न कि लखीमपुर खीरी में थार से लोगों को रौंदते।
अनुराग ने कहा, जब सैंया भए कोतवाल तो काहे का डर। यही इनका राम राज्य है। ऐसे रामराज की परिकल्पना देश के लोगों ने नहीं की थी। उन्होंने कहा कि, प्रभु राम की बच्चियों का चीर हरण होता रहे पर बीजेपी वालों को कोई फर्क नहीं पड़ता है।
डिबेट में मौजूद बीजेपी नेता मनोज तिवारी से पूछा गया कि क्या राम केवल आपके हैं? इस पर उन्होंने कहा, रामजी तो जन-जन के हैं लेकिन यह प्रेम तब भी दिखना चाहिए था जब प्रभु राम के मंदिर बनने की बात हो रही थी। उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर सवाल उठाया। उन्होंने कि केजरीवाल तो कहते थे कि उनकी नानी ने कहा था कि मस्जिद गिराकर मंदिर बने यह हमें स्वीकार नहीं है।

Related Articles

Back to top button