Breaking
Rahul Gandhi का बड़ा आरोप: Delimitation से BJP छीनना चाहती है Tamil Nadu की ताकतApple ला रहा फोल्डेबल फ़ोन, 7.8-इंच स्क्रीन और A20 Pro चिपसेट वाला Iphone Ultraयुवाओं के नाम लिखा पत्र लिख धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफाCJP Protest: दिल्ली में सुरक्षा सख्त, 16 मेट्रो स्टेशन बंद, CRPF की 20 कंपनियां तैनातमानसून सत्र में कांग्रेस और विपक्ष ने की परीक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, राम मंदिर चंदा विवाद और नीट घोटाले पर कार्यस्थगन नोटिससोनम वांगचुक को निजी अस्पताल ट्रांसफर करने की मांग खारिज, परिवार को 24×7 मुलाकात की इजाजतरोहित शर्मा की 138 रन की धमाकेदार पारी, बने लॉर्ड्स में शतक लगाने वाले पहले भारतीय,BRICS का ड्रग्स के खिलाफ ऐलान, अंतरराष्ट्रीय सिंडिकेट पर लगाएगा पाबंदीराजौरी के जंगलों में आतंकवादियों की घेराबंदी, कुपवाड़ा में Hideout ध्वस्तराम मंदिर से जुड़ा एक और घोटाला? टिन्नू ने हर महीने कमाए लाखों! प्राण प्रतिष्ठा के बाद से ही वीआईपी दर्शन करवाने के खेल में हर महीने लाखों रुपये की वसूली
अर्ली बिज़नेस

बुजुर्गो क़े लिए सरकार देगी हर माह इतने रूपये

नई दिल्लीः कोरोना वायरस संक्रमण महामारी में आम लोगों से लेकर कारोबार जगत को भारी आर्थिक नुकसान भुगतना पड़ा है। कोरोना की रफ्तार अब सुस्त जरूर पड़ी है, लेकिन खतरा अभी भी टला नहीं है।

अगर आप पीएम किसान सम्मान निधि के लाभार्थी हैं तो यह खबर आपके लिए बहुत मायने रखती है, क्योंकि सरकार ऐसे पात्रों को अब बड़ा लाभ दे रही है।

 

सरकार इस योजना से जुड़े किसानों को 3000 रुपये महीना यानि 36000 रुपये पेंशन के तौर पर दे रही है। इस योजना का लाभ उन किसानों ही मिलेगा जिनकी आयु 60 साल से अधिक है।

 

केंद्र सरकार की ओर से पीएम किसान सम्मान निधि योजना चला रखी है, जिसके तहत तीन किस्तों में सालाना 6000 रुपये खाते में आते हैं। मोदी सरकार की इस योजना का लाभ उन सारे किसानों को मिल सकता है, जो पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ ले रहे हैं।

 

वहीं, पीएम किसान सम्मान निधि योजना से करीब 11 करोड़ से ज्यादा किसानों को किस्त मिल रही है पीएम किसान के लाभार्थियों को केंद्र सरकार किसान क्रेडिट कार्ड और पीएम किसान मानधन योजना का फायदा दे रही है। मानधन योजना के लिए कोई दस्तावेज नहीं देना होगा। वहीं इससे जुड़कर आप जेब से बिना खर्च किए 36000 सलाना पा सकते हैं।पीएम किसान मानधन योजना के तहत लघु सीमांत किसानों को हर महीने पेंशन देने की योजना है। इसमें 60 वर्ष की उम्र के बाद हर महीने 3000 रुपये यानी 36000 रुपये सालाना पेंशन दी जाती है। कोई किसान पीएम-किसान सम्मान निधि का लाभ ले रहा है तो उसे पीएम किसान मानधन योजना के लिए कोई दस्तावेज नहीं देना होगा।

 

पीएम-किसान स्कीम से प्राप्‍त लाभ में से सीधे ही अंशदान करने को चुनने की छूट है। इस तरह किसान को सीधे अपनी जेब से पैसा खर्च नहीं करना होगा। 6000 रुपये में से उसका प्रीमियम भी कट जाएगा। जेब से बिना खर्च किए किसान को 36000 सालाना भी मिलेगा और अलग से कुछ किस्त भी।

 

किसान मानधन योजना के तहत 18-40 साल तक की आयु वाला कोई भी किसान इसमें पंजीकरण करा सकता है। हालांकि, वहीं किसान इस योजना का फायदा उठा सकते हैं, जिनके पास अधिकतम 2 हेक्टेयर तक ही खेती योग्य जमीन है।

 

इन्हें योजना के तहत कम से कम 20 साल और अधिकतम 40 साल तक 55 रुपये से 200 रुपये तक मासिक अंशदान करना होगा। अगर 18 साल की उम्र में जुड़ते हैं तो मासिक अंशदान 55 रुपये महीने होगा। अगर 30 साल की उम्र में योजना से जुड़ते हैं तो 110 रुपये हर महीने अंशदान करना होगा।

Related Articles

Back to top button