Breaking
CM धामी- अग्निवीर को 10% रिजर्वेशन देकर सुरक्षित करेंगे भविष्यईरान के मिसाइल हमले हुए कम, क्या है तेहरान की नई रणनीति?नहीं बढ़ेगा LPG गैस का दाम? सरकारी सूत्रों ने कहा- देश में पर्याप्त स्टॉकबुकिंग में आ रही है समस्या, कई जगह गैस वेंडर नहीं उठा रहे फ़ोनकई जगह होटल और रेस्ट्रोरेंट एलपीजी गैस की किल्लत से बंदEarly News Hindi Daily E-Paper 11 March 2026पाक एजेंसी ISI के लिए जासूसी करने वाला आदर्श कुमार उर्फ ​​लकी पुलिस की गिरफ्त मेंजंग के बीच तेल-गैस की किल्लत, क्‍या भारत में भी बढ़ेंगे दाम?T20 वर्ल्ड कप फाइनल में पर भारत की एकतरफा जीत, लगातार दो बार जीतने वाली बनी पहली टीमईरान के राष्ट्रपति का ऐलान, कहा- जब तक पड़ोसी देशों की ओर से ईरान पर नहीं होता हमला, तब तक ईरान हमला करेगा बंद
छत्तीसगढ़

देवव्रत सिंह की आज हार्टअटैक से मृत्यु राज परिवार की दिवाली हो गई काली।

रायपुर: कांग्रेस नेता और खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक देवव्रत सिंह का आज निधन हो गया है मिली जानकारी के तहत उनका निधन आज सुबह दिल का दौरा पड़ने के चलते हुआ है। बताया जा रहा है हार्ट अटैक की शिकायत के चलते उन्हें सिविल अस्पताल ले जाया जा रहा था, हालाँकि रास्ते में ही उन्होंने मौत को गले लगा लिया। मिली जानकारी के तहत राजनांदगांव के सीएमएचओ मिथलेश चौधरी ने विधायक की मौत की पुष्टि की है।

बताया जा रहा है देवव्रत सिंह को बुधवार और गुरुवार की दरम्यानी रात करीब 3 बजे दिल का दौरा पड़ा था। वहीं अब देवव्रत के निधन से उनके परिवार और समर्थकों में शोक की लहर है। मिली खबर के मुताबिक़ उनके निजी निवास पर समर्थकों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई है। उनके समर्थकों का कहना है कि इस बार राज परिवार की दिवाली काली हो गई है। जी दरअसल पिछले बहुत समय तक कांग्रेस में रहने के बाद देवव्रत सिंह ने विधानसभा चुनाव 2018 से पहले पूर्व सीएम अजीत जोगी की पार्टी जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ में शामिल हो गए थे।

वहीं पार्टी ने उन्हे टिकट भी दिया। आपको बता दें कि देवव्रत उन पांच लोगों में शामिल थे, जिन्हे विधानसभा चुनाव में जीती मिली थी। वहीं इससे पहले वो कांग्रेस की टिकट पर एक बार खैरागढ़ के विधायक और एक बार राजनांदगांव से सांसद रह चुके थे।

Related Articles

Back to top button