Breaking
भाजपा वोट चोरी और मतदाता सूची में गड़बड़ी करके लोकतंत्र को कमजोर करने का काम कर रही है- अखिलेशमोदी और अमित शाह के खिलाफ कार्रवाई होगी, ज्ञानेश कुमार CEC पद से हटेगा- राहुल गांधी2027 में 2017 दोहराना है, हर विधानसभा में कमल खिलाना है- केशव प्रसाद मौर्ययूपी विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा, बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करने की रणनीति तैयारभाजपा षडयंत्र करके विधान परिषद चुनाव जीतना चाहती थी- अखिलेशUP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत, प्रधानमंत्री मोदी के क्षेत्र वाराणसी शिक्षक सीट पर सपा का कब्जाएमएलसी चुनाव- बैलेट से चुनाव होने पर भी कांग्रेस एक भी सीट नहीं जीत पाई- BJPMLC Election Results 2026 LIVE: UP की 4 सीटों पर जीती भाजपा , वाराणसी में सपा की जीत , पटना में JDU ने लहराया झंडायूपी विधान परिषद चुनाव 2026: काशी में ही भाजपा की हार, सपा जीती शिक्षक एमएलसी सीटअमित शाह मानहानि केस में राहुल गाँधी को सुल्तानपुर की MP MLA कोर्ट ने किया बरी
मनोरंजन

‘कटरीना से मैंने जल्दी शादी कर ली…, अगर शादी नहीं की होती तो मैं आप से कर लेता।’-विक्की कौशल

अर्ली न्यूज़ नेटवर्क।
मुम्बई। शाह रुख खान, पठान और जवान के बाद एक और ब्लॉकबस्टर फिल्म से बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ने आ रहे हैं। फिल्म डंकी (Dunki) की प्रमोशन के लिए वह जी तोड़ मेहनत कर रहे हैं। हाल ही में, अभिनेता ने फिल्म के लिए एक प्री-रिलीज इवेंट भी किया, जहां उन्होंने मूवी से जुड़ी कई बातें बताईं।

अब मेकर्स ने यूट्यूब पर शाह रुख खान, तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) और राजकुमार हिरानी (Rajkumar Hirani) का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें SRK फिल्म से जुड़े किस्से बताते हुए नजर आए। शाह रुख खान ने विक्की कौशल के साथ सेट से एक नींबू वाला किस्सा बताया है। साथ ही यह भी खुलासा किया कि एक बार विक्की अपनी पत्नी कटरीना कैफ से शादी करके पछता रहे हैं।

शाह रुख खान ने राजकुमार और तापसी के साथ गपशप करते हुए फिल्म में क्लासरूम सीन की शूटिंग के दौरान का एक किस्सा बताया। शाह रुख ने बताया कि क्लासरूम के एक सीन में वह विक्की कौशल के नींबू ब्रदर बन चुके हैं। बादशाह ने यह भी बताया कि एक बार उन्हें कटरीना से शादी करके पछतावा हुआ।

राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी डंकी 21 दिसंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। शाह रुख की फिल्म का प्रभास स्टारर सालार के साथ क्लैश होगा, जो 22 दिसंबर को थिएटर्स में दस्तक देगी। डंकी में शाह रुख के अलावा विक्की कौशल, तापसी पन्नू और बोमन ईरानी अहम भूमिका में दिखाई देंगे। 

Related Articles

Back to top button